Chanakya Niti: क्या आप इन कामों को करने के बाद करते हैं स्नान? अगर नहीं, तो ये है बड़ी गलती

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने के बाद एक इंसान को जरूर स्नान करना चाहिए. अगर आप इन कामों को करने के बाद स्नान नहीं करते हैं तो आपके जीवन में काफी निगेटिव असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें करने के बाद आपको जरूर स्नान करना चाहिए. अगर आप इन कामों को करने के बाद स्नान नहीं करते हैं तो आपके जीवन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. तो चलिए इन कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

श्मशान घाट से आने के बाद

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान को श्मशान घाट से आने के बाद कभी भी बिना नहाये नहीं रहना चाहिए. जब आप श्मशान घाट से किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर आते हैं तो इस समय आपका शरीर अपवित्र हो जाता है. यहीं कारण है कि श्मशान घाट से आने के बाद बड़े-बुजुर्ग हमेशा हमेशा घर घुसने से पहले ही स्नान कने की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने साथ बर्बादी लेकर आपके घर आते हैं ये लोग, बुलाने से पहले सौ बार सोचें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

बाल कटवाने के बाद

अगर आप बाल कटवा कर घर आए हैं तो ऐसे में आपको बिना स्नान किये नहीं रहना चाहिए. जब आप बाहर से बाल कटवाकर आते हैं तो इस समय आपका शरीर अपवित्र हो जाता है. केवल यहीं नहीं, जब आप बाल कटवाते हैं तो आपक पूरे शरीर पर कटे हुए बाल चिपके हुए भी रहते हैं.

मसाज लेने के बाद

आपको शरीर की मसाज करवाने के बाद जरूर स्नान करना चाहिए. फ्रेश फील करने के लिए ये बेहद ही जरूरी हो जाता है. अगर आप मसाज लेने के बाद स्नान नहीं करते हैं तो ऐसे में आपका पूरा शरीर चिपचिपाता रहता है. कई बार नहीं नहाने की वजह से एक अजीब सी गंध भी शरीर से आने लगती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola