ePaper

जिंदगी में इन 3 जगहों पर भरोसा करना पड़ सकता है महंगा, धोखे और परेशानियों से बचने के लिए जरूर जान लें

Updated at : 08 Mar 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
places where you should not trust anyone

किन जगहों पर आपको दूसरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा दिखाने का काम करती हैं. वे बताते हैं कि हर किसी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना समझदारी नहीं होती. कुछ लोग और हालात ऐसे होते हैं जहां ज्यादा विश्वास करना नुकसान पहुंचा सकता है. जानिए चाणक्य के अनुसार वे 3 जगहें, जहां गलती से भी भरोसा नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपन समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि एक जबरदस्त शिक्षक भी थे. उनकी कही बातें आज के समय में भी मानवजाति को एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने इंसान के व्यवहार, रिश्तों और जीवन से जुड़ी कई तरह की गहरी बातें भी बताई हैं. जब आप इन बातों पर गौर करते हैं और इन्हें अपने जीवन में लागू करते हैं, तो खुद को कई तरह की परेशानियों से बचाकर रख पाते हैं. वे कहते हैं कि आपको हर किसी पर आंखें मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए. कुछ ऐसी जगहें और हालात होते हैं, जहां पर हद से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए ही हानिकारक साबित हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको किन जगहों पर सामने वाले इंसान पर गलती से भी भरोसा नहीं करना चाहिए.

क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य?

आचार्य चाणक्य कहते हैं, “न विश्वसेत् कुमित्रे च मित्रे चापि न विश्वसेत्, कदाचित् कुपितं मित्रं सर्व रहस्यं प्रकाशयेत्.” इस श्लोक का अर्थ होता है कि, बुरे मित्र पर तो आपको कभी भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही अच्छे मित्र पर भी पूरी तरह से भरोसा करना चाहिए. अगर आपका अच्छा मित्र किसी कारण से आपसे नाराज हो जाए, तो वह आपके सभी रहस्यों को दूसरों के सामने प्रकट कर सकता है.

यह भी पढ़ें: भूलकर भी इन 4 लोगों की न करें मदद, जानें चाणक्य नीति की चेतावनी

अजनबी लोगों पर जल्दी न करें भरोसा

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको किसी भी अजनबी इंसान पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए कभी भी सही नहीं माना जाता है. कई बार लोग आपसे मीठी बातें सिर्फ आपका भरोसा जीतने के लिए करते हैं, लेकिन बाद में मौका मिलते ही ये लोग आपको धोखा दे देते हैं. अगर आप किसी नए इंसान से मिल रहे हैं तो तुरंत उनके साथ अपनी पर्सनल बातें और कमजोरियों को शेयर न करें. आपके लिए समझदारी इसी बात में है कि आप सबसे पहले सामने वाले इंसान के स्वभाव, व्यवहार और इरादों को अच्छे से समझ लें. समय के साथ जब आप दोनों के बीच भरोसा बढ़ने लगे, तभी अपने जीवन से जुड़ी जरूरी बातें सामने वाले से शेयर करें.

दुश्मन के मीठे व्यवहार पर भरोसा

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपका दुश्मन अचानक आपसे बहुत अच्छे से पेश आने लगे, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. कई बार आपका दुश्मन सामने से दोस्ती का दिखावा करता है, लेकिन अंदर ही अंदर आपको नुकसान पहुंचाने की तैयारी भी करता रहता है. अगर कोई भी व्यक्ति लंबे समय से आपका दुश्मन रहा है लेकिन अचानक ही उसका व्यवहार आपके तरफ अच्छा हो गया है, तो आपको उसपर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए. आपको उसके इरादों को समझने की कोशिश करनी चाहिए. चाणक्य के अनुसार एक बुद्धिमान इंसान हमेशा सतर्क रहना जानता है.

गुस्से में किए गए वादों पर भरोसा

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो आपको कभी भी गुस्से में आकर या फिर इमोशंस में बहकर किये गए वादों पर भरोसा नहीं करना चाहिए. जब भी कोई इंसान गुस्से में होता है, तो वह बिना सोचे-समझे बातों को कह देता है. इन बातों और वादों का कोई महत्व नहीं रह जाता है. कई बार लोग इमोशंस में बहकर आपसे बड़े-बड़े वादें कर देते हैं, लेकिन समय आने पर उन्हें निभा नहीं पाते हैं. चाणक्य के अनुसार एक समझदार इंसान वही है, जो सोच-समझकर और शांत मन से कही गयी बातों पर ही भरोसा करे.

यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola