Chana Dal Kachori: बारिश के मौसम में बनाएं खस्ता और मसालेदार चना दाल कचौड़ी 

Updated:
विज्ञापन
chana dal kachori

chana dal kachori ( AI image)

Chana Dal Kachori: अगर आप कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप कचौड़ी बना सकते हैं. तो आइए जाने चना दाल कचौड़ी बनाने की आसान रेसिपी. इसका स्वाद सभी लोगों को पसंद आएगा.

विज्ञापन

Chana Dal Kachori: कचौड़ी और सब्जी को लोग चाव से सेवन करते हैं. अगर आप भी नाश्ते में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप चना दाल की कचौड़ी को ट्राई करें. ये स्वादिष्ट और मसालेदार स्नैक है जिसे आप संडे के नाश्ते में शौक से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से चना दाल की कचौड़ी की रेसिपी. 

चना दाल कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री 

मैदा-  2 कप
नमक- आधा छोटा चम्मच
अजवाइन- छोटा चम्मच
तेल- 3 चम्मच
पानी- आवश्यकतानुसार
चना दाल- 1 कप
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च – 2
सौंफ- एक छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल

यह भी पढ़ें- Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका

चना दाल कचौड़ी बनाने की विधि 

  • चना दाल कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप चना डाल को कुछ घंटे के लिए भिगो दें. अब आप एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, अजवाइन और तेल मिलाएं. अब पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटा को ढककर आप 15-20 मिनट के लिए रख दें.
  • भिगोई हुई दाल को छान लें और इसे कुछ देर तक पका लें. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, सौंफ और
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें और इसे फ्राई करें. दाल को मिक्सी में दरदरा पीसकर इसमें डालें और इसे फ्राई करें. अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर पाउडर और नमक को डाल कर मिक्स करें. मिश्रण को ड्राई होने तक फ्राई करें. इसे ठंडा होने दें. अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें. लोई को आप हल्के से बेलें और बीच में भरावन को रखें. इसे चारों ओर से बंद कर दें और हाथों से कचौड़ी का शेप दें.
  • अब एक पैन को गर्म करें और फिर एक- एक कर के कचौड़ी को धीमे आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक फ्राई कर लें. 

यह भी पढ़ें- Sawan Special Mix Veg Recipe: स्वाद जो दिल जीत ले, सावन में बिना लहसुन-प्याज तैयार करें मिक्स वेज रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola