ePaper

Cerro Rico: लाखों लोगों को खा चुका है यह आदमखोर पहाड़, जानिए क्यों है इतना खतरनाक

Updated at : 11 Mar 2024 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
Cerro Rico: लाखों लोगों को खा चुका है यह आदमखोर पहाड़, जानिए क्यों है इतना खतरनाक

Cerro Rico: सेरो रिको एक पहाड़ है जो बोलीविया के पोटोसी शहर में पाया जाता है. इस पहाड़ के नीचे एक चांदी की खदान पाई जाती है, इस खदान में काम करते हुए कई लोगों की जान हो चुकी है.

विज्ञापन

Bizarre: बोलीविया के पोटोसी शहर में एक पहाड़ है जो इंसानों को खा जाता है. इस पहाड़ का नाम है सेरो रिको (Cerro Rico) जिसका स्पेनिश में मतलब होता है ‘रिच माउंटेन’. अगर इसका मतलब ‘रिच माउंटेन’ है तो ऐसी क्यों कहा जाता है कि यह इंसानों को खा जाता है. इसके इस नाम के पीछे कुछ इतिहास और राज़ छिपे हुए हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे.

इस पहाड़ के नीचे बहुत ही पुरानी चांदी की खदान है, यह खदान कम से कम 500 साल पुराना है. यह पहाड़ स्पेनिश साम्राज्य को भारी मात्रा में चांदी देने के लिए मशहूर है.

यह पहाड़ जितना अपने चांदी के खदान के लिए प्रसिद्ध है, उतना ही यह लोगों की जान लेने के लिए भी जाना जाता है. इस पहाड़ के नीचे खनन करने वाले लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हुआ है. इसलिए इसे इंसानों को खाने वाला पहाड़ रखा गया है.

इसमें खनन करने की वजह से खदान में काफी छेद हो चुके हैं, इसकी वजह से इस पहाड़ के ढहने की भी संभावना है. इस खदान में काम कर रहे पुरुषों और लड़कों के लिए सांस लेना काफी मुश्किल होता है क्योंकि खदान के अंदर बहुत धूल होती है.

इस खदान में काम करते वक्त बचने के लिए वहां के लोग इस खदान के शैतान देवता एल टियो से प्रार्थना करते हैं, इस देवता को वे शराब, सिगरेट और कोको के पत्तियों का चढ़ावा भी करते हैं. इस शैतान देवता की पूजा करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए लोग हर हफ्ते एकत्र होते हैं.

इस खदान में काम कर रहे लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण है सिलिकोसिस, यह बीमारी फेफड़ों में सिलिका डस्ट के जाने की वजह से होती है. इससे बचने के लिए लोग कोको के पत्ते चबाते हैं, कहा जाता है कि यह धूल को छानने में मदद करता है.

पहली की तुलना में अब इस खदान में खनन है किया जाता है, पर ये अब भी यहां खनन जारी है, इस खदान के नुकसानदायक और खतरनाक स्थितियों के बावजूद भी लोग इसमें काम करते हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola