Bro Code Beer Fact: ब्रो कोड को बीयर समझकर पीते हैं आप, तो जान लें क्या सही में है ये एक एल्कोहॉलिक ड्रिंक
Bro Code Beer Fact: ब्रो कोड को बनाने वाली कंपनी गोवा में है, जिसका नाम Indospirit Beverages Pvt. Ltd. है, पर कंपनी की वेबसाइट या कहीं और यह नहीं लिखा है कि ब्रो कोड (Bro Code) एक बीयर है.
Bro Code Beer Fact: इन दिनों भारत की एल्कोहल मार्केट में ब्रो कोड (Bro Code) काफी चर्चा में है. इसका चर्चा में आने की वजह है इसमें एल्कोहल की मात्रा कम होना. जहां आम बीयर में 4 से 8 फीसदी अल्कोहल होता है, वहीं ब्रो कोड (Bro Code) में अल्कोहल की मात्रा 15 फीसदी तक होती है. आइए जानें ब्रो कोड के बारे में
आपको बता दें क्या है ब्रो कोड
ब्रो कोड (Bro Code)को बनाने वाली कंपनी गोवा में है, जिसका नाम Indospirit Beverages Pvt. Ltd. है, पर कंपनी की वेबसाइट या कहीं और यह नहीं लिखा है कि ब्रो कोड (Bro Code) एक बीयर है.
किन चीजों से बना है ब्रो कोड
ब्रो कोड (Bro Code) की बोतल को देखेंगे तो इसके बारे में बताया गया है कि ये एक कार्बोनेटेड वाइन (Carbonated Wine) है. इसमें इंग्रीडिएंट वाली जगह पर अंगूर का जूस (Water from Grape Juice), इथाइल एल्कॉहल और कार्बन डाइ ऑक्साइड लिखा है. जबकि आपको ये मालूम होगा कि बीयर Grape Juice से नहीं, बल्कि अनाज (Grain) से बनती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 15% एल्कोहल के साथ बीयर बनाने और बेचने की अनुमति नहीं है. भारत में अधिकतम 8% अल्कोहल की मात्रा वाली बीयर बेची जा सकती है.
क्यों लोग ब्रो कोड और बीयर को लेकर हो रहे हैं कंफ्यूज
लोग ब्रो कोड़ और बीयर को लेकर काफी कंफ्यूज हो रहे हैं. दरअसल वजह है इसकी पैकेजिंग. Bro Code की बोतल का आकार बिल्कुल बीयर की बोतलों जैसा है. इसलिए ज्यादातर लोग इसकी बोतल देखकर ही कंफ्यूज हो जाते हैं.
जानें ब्रो कोड बीयर के बारे में
ब्रो कोड (Bro Code) बीयर का टेस्ट तीखा क्रिस्पी होता है जिसे ठंडा ठंडा पीने पर गर्मी से राहत भी मिलती है. गर्मी में Dehydration से बचने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है. अल्कोहल की मात्रा 15% और उससे भी अधिक होती है जो बाकी बियरों के मुकाबले सबसे ज्यादा है.
यह टॉप 10 बीयर ब्रांड्स (Top 10 Best Beer Brands In India) में भारत के बियर लवर्स के लिए एक अच्छा प्रोडक्ट साबित होती है. ब्रो कोड (Bro Code) बीयर अपने बेहतरीन स्वाद और आपको तुरंत ऊर्जा देने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है.
इस बियर की कीमत दूसरी ब्रांडस के मुकाबले ज्यादा महंगी है और इसकी कीमत जगह-जगह भिन्न हो सकती हैं. केवल इसकी कीमत देखकर आप इसके स्वाद के साथ समझौता ना करें. अपनी शाम को यादगार बनाने के लिए यह बियर आपके माहौल को खुशनुमा बना देगी.
ज्यादा बीयर से हो सकते हैं गंभीर नुकसान
-
बीयर में एल्कोहल होता है, जिसका सेवन करने से लोगों में जल्दी मौत होने का खतरा बढ़ जाता है.
-
बार-बार बीयर पीने से आपको इसका एडिक्शन हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है.
-
बीयर पीने वाले लोगों में डिप्रेशन का खतरा बीयर पीने वाले लोगों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा होता है.
-
शोध से पता चला है कि ज्यादा बीयर पीने से सिरोसिस जैसी लिवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
-
बीयर की एक कैन में 153 कैलोरी होती है. इसका रोज सेवन करेंगे तो आपका वजन बढ़ जाएगा.
-
एल्कोहल वाली ड्रिंक पीने से गले और मुंह के कैंसर सहित कई तरह के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










