ePaper

Bridal Blouse Designs: ब्राइडल लहंगे के लिए इन शानदार ब्लाउज डिजाइनों से पाएं स्टाइलिश लुक

Updated at : 21 Feb 2025 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bridal Blouse Designs: ब्राइडल लहंगे के लिए इन शानदार ब्लाउज डिजाइनों से पाएं स्टाइलिश लुक

Bridal Blouse Designs: आपकी शादी को खास बनाने के लिए इन लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइनों से इंस्पिरेशन लेकर आप एक बेहतरीन और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं.

विज्ञापन

Bridal Blouse Designs: शादी का दिन एक हर लड़की के लिए बेहद खास होता है. इस दिन की अहमियत सिर्फ उत्सव और जोड़े के प्यार तक ही सीमित नहीं होती बल्कि दुल्हन का आउटफिट भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है.खासकर लड़कियां शादी के दिन के लिए अपने लहंगे और ब्लाउज डिजाइनों को लेकर काफी एक्साइटेड रहती है. ऐसे में यदि आप भी अपनी शादी के दिन को और खास बनाना चाहती हैं और चाहते हैं कि आपका ब्लाउज डिजाइन सिंपल से कुछ हटकर हो तो यहां कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन आइडिया है जो आपकी मदद कर सकते हैं.

डीप वी नेक ब्लाउज
अगर आप एक सेक्सी और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो डीप वी नेक ब्लाउज एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस डिजाइन के साथ आप आकर्षक और फैशनेबल नजर आएंगी.

स्क्वायर नेक ब्लाउज
अगर आप हैवी ज्वैलरी पहनने का मन बना रही हैं तो स्क्वायर नेकलाइन वाले ब्लाउज को ट्राई करें.यह नेकलाइन आपको एक डिफरेंट और शानदार लुक देती है.

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज
स्वीटहार्ट नेकलाइन एक स्टाइलिश और एलीगेंट लुक के लिए बेहद उपयुक्त है. यह डिजाइन दुल्हन को क्लासी और सुंदर दिखाता है.

ब्रॉड वी नेक ब्लाउज
अगर आप शादी के दिन कोई नया एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती और क्लासी लुक चाहती हैं तो ब्रॉड वी नेक ब्लाउज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह नेकलाइन आपको खूबसूरत और क्लासी लुक देती है.

टर्टल नेक ब्लाउज
यदि आप कुछ नया और डिफरेंट ट्राय करना चाहती हैं तो टर्टल नेक ब्लाउज चुन सकती हैं. इस नेकलाइन के साथ आप हैवी ज्वैलरी भी पहन सकती हैं और एक मोडर्न ब्राइडल लुक पा सकती हैं.

ब्रॉड शोल्डर ब्लाउज
मॉर्डन ब्राइडल लुक के लिए ब्रॉड शोल्डर ब्लाउज एक स्टनिंग डिजाइन है. यह ब्लाउज आपको एक खूबसूरत और आकर्षक लुक देगा जो हर किसी का ध्यान आकर्षित करेगा.

Also Read : Newly Married Women Look Idea: शादी के बाद नई नवेली दुल्हन,खास मौके पर इस लुक में दिखें,हर कोई बोलेगा वाउ

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola