ePaper

Bollywood Inspired Lehenga : बॉलीवुड इंस्पायर्ड लहंगा स्टाइल्स, जो हर दुल्हन को देगा परफेक्ट ब्राइडल लुक

Updated at : 30 Jan 2025 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood Inspired Lehenga

Bollywood Inspired Lehenga

Bollywood Inspired Lehenga : यहां हम आपको ऐसे बॉलीवुड इंस्पायर्ड लहंगा स्टाइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपको खूबसूरत दिखाएंगे बल्कि आपके लुक को भी एलिगेंट और स्टाइलिश बनाएंगे.

विज्ञापन

Bollywood Inspired Lehenga : शादी का दिन किसी भी दुल्हन के लिए खास होता है और इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आए. शादी के लिए सही लहंगा चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है क्योंकि यह उस दिन की शान और ग्लैमर को तय करता है.अगर आप भी अपने शादी के दिन के लिए एक परफेक्ट और ट्रेंडी लहंगा ढूंढ रही हैं तो बॉलीवुड से प्रेरित कुछ बेहतरीन लहंगा स्टाइल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे बॉलीवुड इंस्पायर्ड लहंगा स्टाइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपको खूबसूरत दिखाएंगे बल्कि आपके लुक को भी एलिगेंट और स्टाइलिश बनाएंगे.

क्लासिक रेड लहंगा

शादी के लिए क्लासिक रेड लहंगा एक परफेक्ट और ट्रेडिशनल चॉइस है. रेड कलर के अलग-अलग डिजाइनों में उपलब्ध यह लहंगा दुल्हन को एक रॉयल और आकर्षक लुक देता है. प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी शादी में रेड लहंगा पहना था. जो आज भी हर दुल्हन की पसंदीदा है.

पेस्टल शेड्स लहंगा

आजकल पेस्टल शेड्स के लहंगे काफी ट्रेंड में हैं. शादी के दिन के लिए पेस्टल लहंगा एक ताजगी और सौम्यता का एहसास देता है. पेस्टल लेमन, पेस्टल लैवेंडर और पेस्टल रोज जैसे खूबसूरत रंगों में यह लहंगा आपको न सिर्फ क्यूट बल्कि बेहद एलिगेंट भी बनाएगा. बॉलीवुड सेलेब्स जैसे अनुष्का शर्मा, किआरा अडवाणी और आलिया भट्ट ने भी पेस्टल शेड्स लहंगे में ब्राइडल लुक में लोगों को मंत्रमुग्ध किया है.

गोल्डन लहंगा

यदि आप अपनी शादी में एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं तो गोल्डन लहंगा एक शानदार विकल्प है. गोल्डन लहंगा न केवल बेहद शाही लगता है बल्कि यह दुल्हन को एक ग्लैमरस और लाइटनिंग लुक भी देता है. करीना कपूर खान का गोल्डन लहंगा ब्राइडल लुक आज भी हर दुल्हन के दिल में बसा हुआ है.

Also Read : सर्दियों में स्टाइल का नया ट्विस्ट, ये 5 आउटफिट्स आपको बनाएंगे फैशन आइकन

पर्पल लहंगा ट्रेंड

अगर आप अपनी शादी में कुछ यूनिक और फ्रेश लुक चाहती हैं तो पर्पल या लैवेंडर लहंगा ट्राई करें. यह लहंगा दुल्हन को बेहद सुंदर और आकर्षक बनाता है.फेमस मॉडल अनुष्का रंजन ने पर्पल ब्राइडल लहंगा पहनकर इस ट्रेंड को शुरू किया था जिसमें वह बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आईं.

Also Read : Vasant Panchami Festive Look : वसंत पंचमी पर पाएं स्टाइलिश और ट्रेंडी फेस्टिव लुक, जानें कैसे

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola