Black Chana Uttapam Recipe: नाश्ते में चाहते हैं कुछ नया ट्विस्ट, तो आज ही ट्राई करें काले चने से बना ये टेस्टी उत्तपम

Published by : Priya Gupta Updated At : 25 Jan 2026 2:53 PM

विज्ञापन

काले चने का उत्तपम (AI IMAGE)

Black Chana Uttapam Recipe: अगर आप रोज के नाश्ते को मजेदार बनाने के लिए कोई ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जिसे खाकर मजा आ जाए तो इस आर्टिकल की मदद से बनाएं काले चने से टेस्टी उत्तपम.

विज्ञापन

Black Chana Uttapam Recipe: नाश्ते का समय हो या घर पर कुछ नया बनाने का मन आप रात भर भिगोए हुए काले चने से बना ये टेस्टी उत्तपम जरूर बनाकर ट्राई करें. ये उत्तपम स्वाद में लाजवाब होने के साथ बनाने में भी आसान है. आप इसे नाश्ते में, बच्चों के लंच बॉक्स में या ऑफिस टिफिन के लिए आराम से तैयार कर सकते हैं. घर के सभी लोग को काले से बना उत्तपम जरूर पसंद आएगा. तो आइए बताते हैं आपको नाश्ते के लिए गरमा-गरम काले चना का उत्तपम बनाने की रेसिपी. 

काले चने से उत्तपम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काला चना – 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
  • चावल – आधा कप (भिगोए हुए)
  • दही – 2 चम्मच 
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा
  • हरी मिर्च – 1-2 
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • इनो / फ्रूट साल्ट – 1 छोटी चम्मच
  • प्याज – आधा कप (बारीक कटा हुआ) 
  • टमाटर – आधा कप (बारीक कटा हुआ) 
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Onion Uttapam: नाश्ते में लाएं साउथ का तड़का, तैयार करें टेस्टी प्याज उत्तपम

काले चने से उत्तपम बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप काले चने और चावल को रातभर पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद आप इसे अच्छी तरह धोकर मिक्सी में डालें और अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर गाढ़ा बैटर पीस लें. 
  • तैयार हुए बैटर को बर्तन में निकालकर दही, नमक और जीरा मिलाएं. उत्तपम बनाने से पहले आप बैटर में इनो डालकर हल्के हाथ से चलाएं, जिससे बैटर फूला रहे.  
  • अब आप तवा गर्म करके हल्का सा तेल लगाएं. अब चम्मच की मदद से उत्तपम का बैटर डालकर हल्का फैलाएं और ऊपर से प्याज, टमाटर और हरा धनिया डाल दें. 
  • उत्तपम को ढककर अच्छे से पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सेंक लें और गरमा-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Atta Uttapam Recipe: नखरे भूल जाएंगे बच्चे, टिफिन में बनाएं ये आटा उत्तपम

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola