Onion Uttapam: नाश्ते में लाएं साउथ का तड़का, तैयार करें टेस्टी प्याज उत्तपम

onion uttapam (ai image)
Onion Uttapam: हर दिन पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो गए हैं? और नाश्ते में कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते है, तो बनाएं प्याज उत्तपम, ये डिश स्वाद में बहुत टेस्टी और लाजवाब होती हैं. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में इसकी आसान रेसिपी.
Onion Uttapam: हर दिन पराठा या ब्रेड खाते-खाते बोर हो गए हैं? और नाश्ते में कुछ नया, स्वादिष्ट और सेहतमंद ट्राई करना चाहते हैं? तो आज हम आपको स्वाद से भरपूर उत्तपम बनाने के बारे में बताने जा रहें है. ये एक ऐसा डिश है जो डोसे के घोल से बनाया जाता है. लेकिन स्वाद और बनावट में बिल्कुल उससे अलग होता है. अपने आजतक लौकी, प्याज और सूजी के उत्तपम खाएं होंगे. लेकिन, आज हम आपको सबसे अलग प्याज के उत्तपम बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये दिखने के साथ खाने में भी बहुत टेस्टी लगती हैं. तो चलिए जानते है इसे बनाने के बारे में.
प्याज उत्तपम बनाने की सामग्री
- चावल – 2 कप
- उड़द दाल – 1 कप
- नमक – स्वाद अनुसार
- टमाटर, हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
- हरा धनिया – 2 कलियां (कटे हुए)
- तेल – आवश्यकतानुसार
- चाट मसाला – 2 चम्मच
यह भी पढ़ें: Pizza Paratha Recipe: अब बच्चा नहीं करेगा खाने में नाटक, बनाएं झटपट टेस्टी पिज्जा पराठा
प्याज उत्तपम बनाने की विधि
- सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अच्छे से धोकर 6 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
- फिर इन सभी को पीसकर अच्छे से पेस्ट बना लें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें.
- अब इसमें स्वादानुसार नमक, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च, धनियां डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब गैस में तवा गरम करें फिर इसमें ऊपर से तेल लगाकर उत्तपम के बेटर को डालें.
- इसे दोनों तरफ से तेल डालकर पकाएं और इसके ऊपर से चाट मसाला छिड़के.
- अच्छे से पक जाने के बाद, प्याज उत्तपम को निकालकर नारियल, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ गरमागरम परोसें.
यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




