Pizza Paratha Recipe: अब बच्चा नहीं करेगा खाने में नाटक, बनाएं झटपट टेस्टी पिज्जा पराठा

Published by : Priya Gupta Updated At : 28 May 2025 2:35 PM

विज्ञापन

pizza paratha (pic credit freepik)

Pizza Paratha Recipe: क्या बच्चा खाना खाने में आपको परेशान करता है, तो आपके लिए पिज्जा पराठा एक स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन है, जिसे बनाना भी बहुत आसान है. ये रेसिपी बच्चों को जरूर पसंद आएगी और अगली बार वे अपना टिफिन खाली करके ही लौटेंगे.

विज्ञापन

Pizza Paratha Recipe: बच्चे एक ही तरह का खाना खाते-खाते बोर हो जाते हैं. रोज बच्चे कुछ नई चीज खाने की जिद करते रहते हैं. खाने में कुछ नया न मिलने पर वो ठीक से खाना भी नहीं खाते हैं. जिसकी वजह से मन में यही सवाल उठता है कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो बच्चों को टेस्टी भी लगे और सेहतमंद भी रहे? ऐसे में आज हम आपको घर में ही पिज्जा पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहें है. इसकी खसीयत ये है कि इसे बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है और इसे बनाने में ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती हैं. अगर आपने इसे एक बार बना लिया, तो बच्चा अगली बार खाना खाने में कभी नाटक नहीं करेगा. चलिए जानते हैं इस लेख में पिज्जा पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में.

पिज्जा पराठा बनाने की सामग्री 

  • गेहूं का आटा – 1 कप 
  • तेल – 2 चम्मच 
  • बटर, पानी – आवश्यकतानुसार 
  • नमक – स्वाद अनुसार 
  • मोजरेला चीज – 1 कप 
  • प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर – 1 (कप हुआ) 
  • पनीर, स्वीट कॉर्न – आधा कप 
  • ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स – 2 चम्मच 
  • पिज्जा सॉस – 4-5 चम्मच 

यह भी पढ़ें: Watermelon Tutti Frutti: बेकार नहीं रहेगा अब तरबूज का छिलका, घर में बनाएं रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी

पिज्जा पराठा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में तेल, आटा और आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें, इसे 10 के लिए ढककर रख दें. 
  • अब एक बाउल में सारी सब्जियां, मोजरेला चीज और ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसके बाद आटे को बेलकर रोटी बना लें, फिर इसमें ऊपर से पिज्जा सॉस लगाएं. 
  • अब बेले हुए रोटी में तैयार हुई स्टफिंग डालें और इसके आधे हिस्से को मोड़कर अच्छी तरह बंद करें. 
  • इसके बाद अब गैस में तवा गरम करें, फिर इसमें बटर डालकर पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें. 
  • जब चीज और पराठा अच्छे से पक जाएं, तो इसे निकाल लें. 
  • पिज्जा पराठा बनकर तैयार है! इसे खाएं और मजेदार स्वाद का आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola