सलाद-चाट नहीं, अब काले चने से बनाएं मजेदार अप्पे

Updated:
विज्ञापन
सलाद-चाट नहीं, अब काले चने से बनाएं मजेदार अप्पे

Black Chana Appe: काले चने से आपने सलाद और चाट खूब बनाकर खाया होगा, इसलिए आज हम आपको इससे स्वादिष्ट अप्पे बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आपको जरूर बनाकर ट्राई करना चाहिए.

विज्ञापन

Black Chana Appe: काले चने से बने अप्पे खाने में बहुत होते हैं. अगर आपके बच्चे नाश्ता करने में नखरे करते हैं तो इसे आप बच्चों को आसानी से खिला सकते हैं. आजतक आपने सिर्फ चने से सलाद और चाट बनाकर ट्राई किया होगा, लेकिन अगर आप इसके अप्पे बनाएंगे तो जरूर इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर काले चने से टेस्टी और मजेदार अप्पे बनाने की रेसिपी. 

काले चने के अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काला चना – 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
  • सूजी – 2 बड़ा चम्मच 
  • दही – आधा कप 
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी 
  • प्याज – 1 बारीक कटा 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • जीरा – आधा चम्मच 
  • ईनो/फ्रूट साल्ट – आधा चम्मच 
  • तेल – जरूरत अनुसार 

काले चने के अप्पे बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप काले चने को रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद सुबह चने को साफ पानी से धोकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में चने का पेस्ट निकालें, फिर इसमें नमक, सूजी, हल्दी और जीरा डालकर घोल को अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसके बाद बारीक तैयार हुए बैटर में कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अप्पे बनाने से ठीक पहले घोल में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. 
  • अप्पे पैन को गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा-सा तेल डालें. अब सांचों में तैयार घोल भर दें. इसे ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं. जब नीचे से अप्पे सुनहरे हो जाएं तो अप्पे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. इसी तरह आप सारे अप्पे को तैयार कर लें. 
  • अब तैयार हुए गरमा-गरम काले चने के अप्पे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola