Bizarre: कीमती चीजों के तलाश में हाथ लगी कुछ अनोखी चीजें, आप भी जानें

Updated:
विज्ञापन
Bizarre: कीमती चीजों के तलाश में हाथ लगी कुछ अनोखी चीजें, आप भी जानें

Pic Credits: Pexels

Bizarre: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स मिट्टी की खुदाई करते वक्त कुछ ऐसा देखता है जिसकी उम्मीद उसने कभी सपनों में भी नहीं की होगी.

विज्ञापन

Bizarre: दुनिया में कई तरह के लोग होते है, और उनकी जरूरतें भी अलग होती है. जहां कुछ लोग कड़ी मेहनत करके अपनी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते है, वही कुछ ऐसे भी लोग होते है जो बिना कोई मेहनत किए सब पाना चाहते है. इस तरह के लोग हमेशा ऐसा काम ढूंढते है जो उनके लिए या तो मजेदार हो या फिर कम मेहनत वाला हो. ऐसे में लोग कभी लॉटरी की टिकट खरीद लेते है तो कभी ऑनलाइन जुआ में पैसे लगा देते है, पर कुछ लोग ऐसे भी होते है जो खुद के मजे के लिए किसी ऐसे जगह की खुदाई करना शुरू कर देते हैं, जहां से उन्हें कीमती चीजें मिलने की उम्मीद हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स मिट्टी की खुदाई करते वक्त कुछ ऐसा देखता है जिसकी उम्मीद उसने कभी सपनों में भी नहीं की होगी.

फेमस हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Felezyab_mazandaran नामक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया, जो इंस्टाग्राम पर बेहद फेमस हो रहा है. इस अकाउंट पर सारे वीडियो मिट्टी की खुदाई करके सोने जैसे कीमती मेटल निकालने के है. जब यह वीडियो 6 मार्च को इंस्टाग्राम पर डाली गई. इस वीडियो को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया. कुछ ही दिनों में इस वीडियो को लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा, और अभी तक करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाईक किया है. जहां कुछ लोगों ने उस इंसान की मेहनत की तारीफ की. वहीं, कई लोगों ने उसकी नॉलेज की सराहना करते हुए सपोर्टिंग कमेंट किया है.

Also Read: Mir Mine Russia: हवाई जहाज को भी निगल जाती है रहस्यों से भरी ये खान

मिला अनोखा सुरंग

बहुत से लोग होते है जो खाली वीरान जगहों पर सैर करने या कुछ ढूंढने का शौक रखते है. ऐसी ही शौक रखने वाले इस इंसान ने कीमती चीजों की तलाश में मिट्टी की खुदाई शुरू की, पर इस दौरान उसे सुरंग जैसा कुछ दिखाई दिया जिसमें उसे काफी अनोखी चीज देखने को मिली.

दिखा अनोखा नजारा

वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंसान खुदाई कर के मिट्टी को हटाने की कोशिश कर रहा है. मिट्टी का एक पूरा हिस्सा निकालने में उस शख्स को बहुत परेशानी होती है पर मिट्टी को हटाने के बाद उसे सुरंग जैसा कुछ दिखाई देता है. वह व्यक्ति सुरंग में घुसने के बजाय सुरंग में फंसी हुई गैस को निकालने के लिए उसमें आग लगा देता है. पहले तो यह देखकर बिल्कुल समझ नहीं आता की वह क्या करना चाहता है, पर ये सब होने के बाद जब वह सुरंग में घुसता है, तो उसे काफी पुराने मेटल के बर्तन दिखाई देते है. इनपुट: तानिया डे

Also Read: भारत से सस्ती हैं दुबई में ये चीजें, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola