Bizarre: 3 साल की बेटी को ज्यादा टीवी देखने पर पिता ने आंसुओं से कटोरा भरवाया

Bizarre News: छोटे बच्चों को टीवी देखना काफी ज्यादा पसंद होता है. वे अपने दिन का ज्यादातर समय टीवी में कार्टून देखते हुए बिताते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए माता-पिता कई तरह के तरीके अपनाते हैं.
Bizarre News: बच्चों के घर में आते ही एक अलग ही तरह की रौनक आ जाती है. लेकिन, एक समय के बाद इन्हें काबू करना माता-पिता के लिए काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. पहले के दौर में बात कुछ और थी लेकिन, जैसे ही समय बदला और टेक्नोलॉजी ने दुनिया पर अपना कब्जा जमाया, छोटे बच्चों पर काबू पाना काफी ज्यादा कठिन हो गया. आज के समय छोटे बच्चे या तो अपना समय स्मार्टफोन्स के साथ बिताते हैं या फिर टीवी देखते हुए बिताना पसंद करते हैं. आज के समय में बच्चों को इन आदतों से छुटकारा दिलाने के लिए माता-पिता को कई तरह के आड़े-तिरछे तरीके अपनाने पड़ते हैं. ऐसा ही कुछ तरीका चीन के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ किया.
तीन साल की बच्ची को पिता ने दी ऐसी सजा
चीन की मीडिया के मुताबिक़, यह अजीबों गरीब घटना गुआंग्सी ज़ुआंग नाम के प्रांत में युलिन की है. यहां के एक व्यक्ति ने जब यह देखा कि उनकी तीन साल की बेटी बिना रुके लगातार टीवी देख रही है तो उन्होंने अपनी बेटी को समझाया और ऐसा करने से मन भी किया. उन्होंने अपनी बेटी को डिनर करने के लिए बुलाया लेकिन, टीवी में पूरा ध्यान होने की वजह से उसने अपने पिता की बात सुनी भी नहीं. पिता को काफी तेज गुस्सा आया और उन्होंने टीवी बढ़ कर दिया. ऐसा करते ही बच्ची जोर-जोर से रोने लगी. इसके बाद पिता ने उसके हाथ में एक कटोरा थमा दिया.
Bizarre News: महिला ने कहा-मैं सिंगल हूं क्योंकि पुरुष मेरी खूबसूरती और दिमाग से डरते हैं
Bizarre News: ऑनलाइन आइसक्रीम के पैकेट से निकली इंसान की कटी उंगली
Bizarre News: रोमियो को मिला दुनिया के सबसे लंबे बैल का खिताब, जानें इसकी खूबीयां
आंसुओं से कटोरा भरने की सजा
गुस्साए पिता ने जब अपनी तीन साल की बेटी के हाथ में कटोरा थमाया उस समय उसे इस कटोरे को आंसू से भरने को कहा. अगर वह ऐसा करती है तभी उसे दोबारा टीवी देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर आप इससे जुड़ी वीडियोज वायरल हो रही हैं. कटोरा थमाए जाने के करीबन 10 सेकंड बाद ही बच्ची ने हार मान ली और वह ऐसा नहीं कर पाएगी कहा. इसके बाद पिता ने अपने बच्ची को मुस्कुराने को कहा और बेटी हंस पड़ी.
Bizarre News: सेल के लिए लिस्टेड है यह खूबसूरत घर, लेकिन कमरे में है कुछ अजीब, आप भी जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










