स्वर्ग जैसा शहर एक झटके में हो गया सूना, जानिए इसके पीछे का राज

Updated:
विज्ञापन
स्वर्ग जैसा शहर एक झटके में हो गया सूना, जानिए इसके पीछे का राज

Bizarre News: दुनिया में ऐसे बहुत सारे शहर है जो मानव निर्मित है, इन शहरों को सुंदर बनाने के लिए बहुत सारी संरचनाए बनाई जाती है. लेकिन, दुनिया में एक ऐसा भी शहर है जिसे पहले स्वर्ग की तरह माना जाता था पर अब वह बिल्कुल वीरान हो चुका है.

विज्ञापन

Bizarre News: दुनिया में बहुत सारे बड़े और सुंदर शहर मौजूद हैं. इन शहरों की खूबसूरती को देख कर कोई भी उनमे रहना पसंद करेगा. इन शहरों को खूबसूरत बनाने में काफी समय लगता है. ऐसा ही एक शहर ईरान में पाया जाता है, जिसे स्वर्ग जैसा बनाने की कल्पना कि गई थी, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था. पारदीस, तेहरान में मेहरा मेर परियोजना को गतिविधियों का केंद्र बनाया जाने वाला था लेकिन, मजदूरों ने अचानक से यहां काम करना बंद कर दिया जिससे योजना अधूरी रह गई और इमारते सड़ गई.

एक रिपोर्ट के अनुसार इस परियोजना को ईरान के जनसंख्या संकट और निवास की कमी खत्म करने के लिए बनाया जा रहा था. इसे बनाने की शुरुआत 2001 में की गई थी. इसे सार्वजनिक परिवहन, अस्पतालों और स्कूलों के साथ एक किफायती समुदाय बनाया जाने वाला था. लेकिन, पहले निर्माण में ही बहुत सारी मुश्किलें आने लगी जैसे कि खराब सीवेज सिस्टम, हीटिंग, कम पानी, बिजली की कमी और भी कई तरह की समस्याएं. 2017 में आये भूकंप में भी यह निर्माण काफी ज्यादा नष्ट हो गया.

Also Read: Bizarre News: खतरनाक जहर को पीकर भी जिंदा बच गया ये इंसान, हरकतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Also Read: Bizarre News: सस्ते कीमत पर बेचा जा रहा 200 साल पुराना कॉटेज, जानें क्या है कारण

Also Read: Bizarre News: घर में खड़ी रही कार और बैंक खाते से कट गया टोल टैक्स, जानें कैसे?

इस निर्माण को एक समय में राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के बड़े उपलब्धि के रूप में दिखाया जाता था. लेकिन, यह ईरान की सबसे बड़ी असफलताओ में से भी एक बन गई. यह ईरान के आर्थिक सुधार में एक बड़ी बाधा बन गई. पांच वर्षों के भीतर इस परियोजना में 20 लाख आवास इकाइयों के निर्माण के साथ कम आय वाले परिवारों के लिए घर देने की मांग की गई थी. लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया, इसके विपरीत कीमते बढ़ने लगी, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ गया और किफायती आवास न केवल गरीबों के लिए बल्कि संपन्न लोगों के पहुंच से भी बहार हो गया. एक रिपोर्ट के अनुसार अब भी जीवन के निशान पारडीस शहर के टाउन सेंटर के नजदीक पाए जा सकते हैं, यहां गरीब अफगान श्रमिक, तेहरान के कम आय वाले हिस्सों के साथ-साथ आसपास के गांव के रूढ़िवादी परिवार यहां निवास करते हैं. इनपुट: अनु कंडुलना

Also Read: Bizarre News: चीन ने सैनिटरी पैड शेप में बनाया रेलवे स्टेशन! सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola