ePaper

Bizarre News: सस्ते कीमत पर बेचा जा रहा 200 साल पुराना कॉटेज, जानें क्या है कारण

Updated at : 30 Apr 2024 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bizarre News: सस्ते कीमत पर बेचा जा रहा 200 साल पुराना कॉटेज, जानें क्या है कारण

Bizarre News: क्या आप जंगल के बीचो बीच स्तिथ इस पुराने कॉटेज में रहना पसंद करेंगे. यह घर फिलाल सेल पर है, इसमें रहने की सारी सुविधाए उपलब्ध हैं. पर जब आप इस घर के अंदर का नजारा देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे.

विज्ञापन

Bizarre News: हर एक किसी का सपना होता है कि उसके पास एक अच्छा और आलिशान घर हो. सभी कोई चाहते हैं कि उनका घर बड़ा हो जिसमे हर एक चीज की सुविधा हो और घर देखने में सुंदर हो. अगर आपके सपनो का घर आपको कम बजट में मिल जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है. एक ऐसे ही घर का विज्ञापन इंटरनेट में वायरल हो रहा है. 17 एकड़ में बना यह कॉटेज बहुत ही कम कीमत में बेचा जा रहा है. यह घर इंग्लैंड के किडरमिन्स्टर वॉर्सेस्टरशायर में स्तिथ है. यह प्रॉपर्टी जहां स्थित है उसके हिसाब से यह काफी कम प्राइस में बेचा जा रहा है. रेड्डिट पर बताया गया है कि इस 200 साल पुराने घर में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. घर के साथ 8 एकड़ का खेत भी दिया जा रहा जिसमे खेती की जा सकती है. इस घर के अंदर कुछ ऐसी चीज है जिसकी वजह से इसे कोई खरीदना नहीं चाहता है.

क्यों इस घर को क्यों लेना नहीं चाहता हैं ?

इस 200 साल पुराने कॉटेज को देखकर कोई भी इसे पसंद करेगा. यह चारो तरफ से जंगल से घिरा हुआ है. इस घर के पास दो प्राकृतिक झरने भी स्तिथ है. विज्ञापन में इस घर की कीमत 8.25 लाख पाउंड बताई गई है. पर जब लोगों को इस घर के अंदर छिपे राज के बारे में पता चलता है तो वह इसे लेने से मना कर देते हैं. रात में यह कॉटेज देखने में काफी डरावना दिखता है. रेड्डिट पर एक व्यक्ति ने बताया कि इस घर के अंदर पालने में एक अजीब तरह का बंदर रखा गया है जो देखने में बहुत ही डरावना है. इसे देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाएगी. रेड्डिट में बहुत सारे लोगों ने इस घर के अंदर मिलने वाली डरावनी चीजों के बारे में बताया है. इस घर में बच्चों के बेडरूम में भी कई सारे डरावने खिलौने पाए गए हैं.

Also Read: Bizarre News: सिवान की अनोखी शादी में मटकोड़ करके धन्य हो गया JCB

Also Read: Bizarre News: घर में खड़ी रही कार और बैंक खाते से कट गया टोल टैक्स, जानें कैसे?

Also Read: Bizarre News: चीन ने सैनिटरी पैड शेप में बनाया रेलवे स्टेशन! सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

कुछ दिनों पहले भी एक ऐसी ही हवेली बिक रही थी

कुछ दिनों पहले भी इसी तरह के घर का विज्ञापन जारी किया गया था. इस विज्ञापन को रियलिटी टीवी स्टार क्लोई फेरी ने जारी किया था. उस हवेली की कीमत 1 मिलियन डॉलर थी पर उसे वह काफी कम कीमत में बेच रही थी. उनका कहना था कि वह हवेली हॉन्टेड थी जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी. उन्होंने इस हवेली को 2021 में खरीदा था पर कुछ दिनों बाद ही उन्हें वहां समस्या होने लगी जिसके वजह से वह अपने मां के घर में रहने लगी. उस हवेली में रहकर वह सुरक्षित महसूस नहीं करती थी जिसकी वजह से वह उसे बेचना चाहती थी.

Also Read: Bizarre News: 6 लाख में इस व्यक्ति ने किया है 18 देशों का भ्रमण, तरीका जानकर लोग हैं हैरान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola