Bizarre News: सिवान की अनोखी शादी में मटकोड़ करके धन्य हो गया JCB

सिवान के छितनपुर गांव में जेसीबी से मटकोड़. फोटो-वीडियो: सिवान से अरविंद कुमार
Bizarre News: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में शादी में मंडपाच्छादन से पहले मटकोड़ (मिट्टी की खुदाई का रस्म) किया जाता है. इसके पीछे पहला कारण धरती माता को निमंत्रण देना है.
Bizarre News: आजकल शादी का सीजन अपने चरम पर है. शादी को अनोखी और यादगार बनाने के लिए लोग भिन्न-भिन्न प्रकार के नुस्खे अख्तियार करते हैं. कभी कोई दूल्हा द्वारपूजा के वक्त डांस करता हुआ दिखाई दे जाता है, तो कभी दुल्हन. इतना ही नहीं, कोई दूल्हे की कार को पूरा कुरकुरे और चिप्स की दुकान बना देता है, तो कोई हेलीकॉप्टर से ही दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच रहा है. लेकिन, बिहार के सिवान जिले में जीरादेई के इलाके की एक शादी में एक जेसीबी धन्य हो गया. शादी को यादगार और अनोखी बनाने के लिए दुल्हन पक्ष की ओर से मटकोड़ की रस्म के दौरान बुआ की जगह पर जेसीबी की ही पूजा करके मिट्टी खुदवाई गई. अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह अनोखी शादी सिवान जिले के जीरादेई प्रखंड के छितनपुर गांव में संपन्न हुई. इस गांव के निवासी विनोद सिंह की छोटी बेटी की शादी के लिए मड़वा (मंडपाच्छादन) के लिए मिट्टी लाने के लिए मटकोड़ करना था. अक्सर मटकोड़ में दूल्हा या दुल्हन की बहन या बुआ ही इस रस्म को निभाती हैं, लेकिन इस मटकोड़ में बुआ या बहन से रस्म निभवाने के बदले जेसीबी को मिट्टी कोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई.
Car Tips: सुनसान जगह में मददगार बन जाता है कार का सीट बेल्ट, जानें इसके 4 रहस्य
गर्मी में अधिक पेट्रोल क्यों पीने लगती है आपकी कार? जानने पर आप कहेंगे ‘हैं…!’
Bizarre News: घर में खड़ी रही कार और बैंक खाते से कट गया टोल टैक्स, जानें कैसे?

इस मटकोड़ के रस्म वाले वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मड़वा के लिए मिट्टी खोदने से पहले दुल्हन की मां जेसीबी की पूजा कर रही हैं. उनके साथ में गांव की कुछ महिलाएं गीत-नाद गाती हुई नजर आ रही हैं. पूजा होने के बाद नेग लेने के बाद जेसीबी का ड्राइवर मिट्टी की खुदाई कर देता है.

आपको बताते चलें कि बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में शादी में मंडपाच्छादन से पहले मटकोड़ की रस्म को निभाया जाता है. इसके पीछे पहला कारण धरती माता को निमंत्रण देना है और दूसरा यह कि धरती माता को निमंत्रण देने के बाद उनके आर्शीवाद के लिए पूजा स्थल से मिट्टी खोदकर लाई जाती है, जिसे मड़वा के खंभों को गाड़ने के दौरान इस्तेमाल किया जाता है. इसी मिट्टी से शादी की बेदी भी बनाई जाती है.

बिहार के सिवान जिले के जीरादेई प्रखंड के छिनतपुर की यह अनोखी शादी बुधवार को ही संपन्न हो गई. बताते चलें कि जीरादेई प्रखंड के छितनपुर गांव निवासी विनोद सिंह की कुल पांच संतान हैं. इनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं. दो बेटे और दो बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है. यह छोटी बेटी की शादी थी.

विनोद सिंह के परिवार ने छोटी बेटी की शादी को अनोखी और यादगार बनाने के लिए ही जेसीबी से मटकोड़ कराने का प्लान बनाया गया. इस बारे में लड़की की मां ने बताया कि पूरे परिवार की इच्छा थी कि घर की सबसे छोटी लड़की की शादी को अलग अंदाज में करना है. इसे पूरा करने के लिए जेसीबी से मटकोड़ की रस्म की गई. हालांकि, उनके घर में 4 अन्य संतानों की शादी में मटकोड़ का रस्म पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ. बता दें कि इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




