Bhai Dooj Special Mihidana Recipe: भाई को करना है इम्प्रेस तो भाईदूज पर मिहिदाना करें ट्राय
Published by : Shinki Singh Updated At : 22 Oct 2025 6:09 PM
Bhai Dooj Special Mihidana Recipe
Bhai Dooj Special Mihidana Recipe : भाईदूज पर अपने रिश्तों में मिठास भरने के लिये मिहिदाना की रेसिपी ट्राय करें और घरवालों को भी चखायें कुछ अलग स्वीट.
Bhai Dooj Special Mihidana Recipe: भाईदूज का त्योहार भाई और बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है.इस भाईदूज पर अपने रिश्तों में मिठास भरने के लिये मिहिदाना की रेसिपी ट्राय करें.फिर देंखे इस मिहिदाना की मिठास कैसे आपके रिश्तों में और भी प्यार भर देती है. मिहिदाना की खासियत यह है कि यह दानेदार, रसीले हाेता है.इसे देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा. यह बूंदी से भी ज्यादा बारीक होती है और चाशनी में भीगकर एकदम खाने में लाजवाब लगने लगती है.
सामग्री
- मावा / खोया – 250 ग्राम
- चीनी – 100 ग्राम (स्वाद अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
- घी – 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच (बादाम, पिस्ता, काजू)
Also Read : Halwai Style Imarti Recipe: मिनटों में बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती
विधि
- मावा भूनना: एक कढ़ाई में घी गर्म करें. इसमें मावा डालें और मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- चीनी मिलाना: भुने हुए मावे में चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं
- फ्लेवर डालना: अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालकर 2-3 मिनट पकाएं
- ठंडा करना और शेप देना: मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर अपनी पसंद के आकार में छोटे-छोटे गोल या कटे हुए शेप में मिहिदाना तैयार करें.
- सजावट : ऊपर से पिस्ता या ड्राय फ्रूट्स से गार्निश कर सकते हैं.
Also Read : Authentic Seeta Bhog Recipe: दानेदार और रसीला बर्दवान का ‘सीता भोग’ बनाने का सीक्रेट तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










