बिहार की मधुबनी डिजाइन वाली इन चीजों से घर को दें देसी रॉयल टच, हर गेस्ट बोलेंगे वाह

Updated:
विज्ञापन

होम डेकौर , Image – Ai

Home Decor Ideas: घर की सजावट में कुछ नया और हटकर ट्राई करना चाहते हैं? बिहार की सदियों पुरानी एक कला आज होम डेकोर का बड़ा ट्रेंड बन चुकी है. इससे जुड़ी कुछ ऐसी खूबसूरत चीजें हैं, जो आपके घर का पूरा लुक बदल सकती हैं.

विज्ञापन

Home Decor Ideas: आजकल हर कोई चाहता है कि उसका घर खूबसूरत होने के साथ-साथ सबसे अलग भी दिखे. अगर आप भी अपने घर को नया लुक देने की सोच रहे हैं, तो बिहार की मशहूर मधुबनी आर्ट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. पहले यह कला सिर्फ पेंटिंग तक ही सीमित थी, लेकिन अब कुशन कवर, फ्लावर पॉट, वॉल पेंटिंग, ट्रे, बेडशीट और कई होम डेकोर आइटम्स पर भी इसकी खूबसूरत डिजाइन देखने को मिलती है. ये छोटी-छोटी चीजें घर के हर कोने में देसी अंदाज के साथ एक खास आकर्षण जोड़ देती हैं. आइए जानते हैं मधुबनी डिजाइन वाले ऐसे होम डेकोर आइटम्स के बारे में, जो आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं.

मधुबनी प्रिंट वाले कुशन कवर

Ai image

लिविंग रूम को नया लुक देना चाहते हैं तो सोफे पर मधुबनी प्रिंट वाले कुशन कवर लगाएं. सफेद, बेज या ग्रे रंग के सोफे पर ये डिजाइन सबसे ज्यादा उभरकर नजर आते हैं और पूरे कमरे का आकर्षण बढ़ा देते हैं.

मधुबनी डिजाइन वाले फ्लावर पॉट

Ai image

बालकनी, ड्रॉइंग रूम या एंट्री गेट पर रखे फ्लावर पॉट अगर मधुबनी डिजाइन वाले हों, तो घर और भी आकर्षक दिखता है. इनमें पौधे लगाने से नेचुरल और आर्टिस्टिक लुक एक साथ मिलता है.

मधुबनी प्रिंट बेडशीट

Ai image

बेडरूम को ट्रेडिशनल टच देने के लिए मधुबनी प्रिंट वाली बेडशीट बेहतरीन विकल्प है. इसके साथ मैचिंग कुशन या तकिए रखने से कमरा और भी खूबसूरत नजर आता है.

मधुबनी वॉल पेंटिंग और फ्रेम

Ai image

अगर दीवारें खाली लगती हैं, तो उन पर मधुबनी पेंटिंग वाले फ्रेम लगाएं. यह लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और एंट्रेंस को एक अलग पहचान देता है.

मधुबनी लैम्प और लैंपशेड

Ai image

रात के समय हल्की रोशनी में मधुबनी डिजाइन वाले लैंप बेहद आकर्षक लगते हैं. इन्हें बेडसाइड टेबल या लिविंग रूम के कोने में रखा जा सकता है.

मधुबनी हैंडपेंटेड लकड़ी की बॉक्स

Ai image

चाबियां, ज्वेलरी या छोटी-छोटी चीजें रखने के लिए मधुबनी डिजाइन वाले लकड़ी के बॉक्स और ट्रे स्टाइलिश होने के साथ-साथ उपयोगी भी होते हैं.

मधुबनी डिजाइन वाले प्लांटर स्टैंड

Ai image

अगर आपको इंडोर प्लांट्स पसंद हैं, तो मधुबनी डिजाइन वाले प्लांटर स्टैंड घर के कोनों को और आकर्षक बना सकते हैं.

मधुबनी डिजाइन वाली ट्रे और कोस्टर

Ai image

चाय या कॉफी सर्व करने के लिए मधुबनी डिजाइन वाली ट्रे और कोस्टर इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये छोटे-छोटे डेकोर आइटम भी घर की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

क्यों पसंद आ रही है लोगों को?

बिहार की मधुबनी पेंटिंग सिर्फ एक पेंटिंग नहीं है, बल्कि यह भारत की खूबसूरत कला का हिस्सा है. यही वजह है कि आजकल लोग इसे अपने घर की सजावट में खूब शामिल कर रहे हैं. अगर आप भी घर को सिंपल, सुंदर और थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं, तो मधुबनी पेंटिंग एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

यह भी पढ़ें: हर झारखंडी को मॉनसून में एक बार जरूर घूम आनी चाहिए ये 7 खूबसूरत जगहें, नजारे ऐसे कि हर साल जाने का करेगा मन

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola