Besan Tomato Cheela Recipe: नाश्ते की बोरियत करें दूर,नए अवतार में बनाएं बेसन टमाटर चीला
Author Shinki singh
Updated:
विज्ञापन

Besan Tomato Cheela Recipe: बेसन और टमाटर से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चीला. जानें आसान रेसिपी जो नाश्ते की बोरियत दूर करे और 10 मिनट में तैयार हो जाए. बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट स्नैक.
विज्ञापन
Besan Tomato Cheela Recipe: हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो अब कुछ नया ट्राय करें. बेसन और टमाटर से बना ये चीला ना सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि हेल्दी भी होता है.इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है. सुबह का नाश्ते हो या हल्के भूख के समय यह एक बढ़िया डिश है जिसे आप ट्राय कर सकते है.
सामग्री
- बेसन (चने का आटा) – 1 कप
- टमाटर – 1 मीडियम (बारीक कटा या घिसा हुआ)
- प्याज़ – 1 छोटा (बारीक कटा) (वैकल्पिक)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
- हरा धनिया – 1 टेबल स्पून (बारीक कटा)
- हल्दी – 1/4 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत के अनुसार (घोल बनाने के लिए)
- तेल – सेकने के लिए
बनाने की विधि
- घोल तैयार करें: एक बड़े बाउल में बेसन लें. उसमें कटा टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला पर गाढ़ा घोल तैयार करें.
- तवा गरम करें: एक नॉन-स्टिक तवा या फ्राईपैन गरम करें.हल्का सा तेल लगाएं.
- चीला फैलाएं: एक करछी घोल लें और तवे पर गोल आकार में फैलाएं. मध्यम आंच पर पकाएं.
- दोनों तरफ से सेकें: ऊपर थोड़ा सा तेल डालें. एक साइड ब्राउन होने पर पलटें और दूसरी तरफ से भी सेक लें.
- परोसें: गरमागरम टमाटर बेसन चीला धनिया-पुदीना चटनी या दही के साथ परोसें.
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला.
बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










