Besan Methi Chilla: बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी स्नैक, ट्राई करें मेथी चीला

Updated:
विज्ञापन
methi chilla

methi chilla ( AI image)

Besan Methi Chilla: बेसन का सिंपल चीला का सेवन तो आपने नाश्ते में कई बार किया होगा पर क्या आपने मेथी चीला का सेवन किया है? ये चीला टेस्टी के साथ हेल्दी भी है. आइए जानते हैं बेसन मेथी चीला बनाने की आसान विधि के बारे में.

विज्ञापन

Besan Methi Chilla: सुबह की भागदौड़, ऑफिस और कॉलेज जाने की जल्दी या हल्की भूख में कुछ ऐसा बनाने की चाह होती है जो झटपट बन जाए और हेल्दी भी हो. ऐसे में आप जल्दी से चीला बना सकते हैं. बेसन के सिंपल चीला के बजाय आप मेथी चीला को बनाएं. मेथी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. अक्सर बच्चे हरी सब्जियों को खाने से बचते हैं और इस बात से पैरेंट्स परेशान रहते हैं. बेसन और मेथी से बनी ये रेसिपी बच्चों को भी काफी पसंद आएगी. 

मेथी चीला बनाने के लिए सामग्री (Methi Chilla Ingredients)

  • मेथी के पत्ते- आधा कप 
  • बेसन- एक कप 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • पानी
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार 
  • हल्दी पाउडर- एक छोटा चम्मच 
  • तेल 

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला

मेथी चीला बनाने की विधि ( Besan Methi Chilla Recipe)

  • मेथी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसको बारीक काट लें. अब एक बाउल में मेथी के पत्तों को डालें और इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज को भी मिक्स कर दें. 
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च ��ाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नमक और गरम मसाला को मिक्स कर दें. 
  • इस मिश्रण में पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें. बैटर को ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं करें. 
  • अब एक तवे को गर्म करें और इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालें. अब आप एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे के ऊपर डालें और हल्के हाथों से इसे फैला दें. तेल को किनारों पर डालें और एक साइड से पक जाने के बाद इसे पलट दें. दूसरे साइड से भी इसे सुनहरा होने तक पका लें. 

यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट

यह भी पढ़ें- Sooji Chilla Recipe: सब्जियों से भरपूर और स्वाद में लाजवाब, ट्राई करें वेज रवा चीला

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

  • मेथी के पत्ते- आधा कप
  • बेसन- एक कप
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • पानी
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • हल्दी पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • तेल

Instructions

  1. मेथी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसको बारीक काट लें. अब एक बाउल में मेथी के पत्तों को डालें और इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज को भी मिक्स कर दें.
  2. अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च ��ाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नमक और गरम मसाला को मिक्स कर दें.
  3. इस मिश्रण में पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें. बैटर को ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं करें.
  4. अब एक तवे को गर्म करें और इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालें. अब आप एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे के ऊपर डालें और हल्के हाथों से इसे फैला दें. तेल को किनारों पर डालें और एक साइड से पक जाने के बाद इसे पलट दें. दूसरे साइड से भी इसे सुनहरा होने तक पका लें.