Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला

dal chilla ( AI generated image)
Chilla Recipe: अगर आप भी ब्रेकफास्ट में कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो मिक्सड दाल चीला की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. अलग-अलग दाल से बना ये चीला खाने में काफी टेस्टी होता है. आप इसको नाश्ते में बनाएं और ये लंचबॉक्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
Chilla Recipe: जब बात ब्रेकफास्ट की आती है तो कुछ ऐसा चाहिए होता है जो टेस्टी के साथ हेल्दी भी हो. बच्चों को भी नाश्ते में कुछ अलग न दिया जाए वे बोर हो जाते हैं और खाने से कतराते हैं. ऐसे में कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप मिक्सड दाल चीला को ब्रेकफास्ट में रेडी करें. दाल से तैयार ये चीला पोषक तत्व से भरपूर है. इस आर्टिकल से जानते हैं मिक्सड दाल चीला बनाने की आसान विधि के बारे में.
मिक्सड दाल चीला बनाने के लिए सामग्री
- मूंग दाल- आधा कप
- चना दाल- आधा कप
- उड़द दाल- 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- एक छोटा टुकड़ा
- हींग- चुटकी भर
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- एक छोटा चम्मच
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- तेल
- नमक- स्वादअनुसार
यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट
मिक्सड दाल चीला बनाने की विधि ( Mixed Dal Chilla Recipe)
- मिक्सड दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग, चना दाल और उड़द दाल को अच्छे से धो लें और फिर इसे भिगो दें कुछ घंटों के लिए. अगर आप इसे सुबह में बनाने की सोच रहे हैं तो इसे रात में भिगो कर रख दें.
- अब दाल हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को मिक्स में डालकर बारीक पीस ले.
- अब इस घोल में आप हींग, हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर को मिक्स कर दें. अब इसमें आप पानी डालकर चीला के बैटर जैसा रेडी कर लें. अब आप इसमें मसाले को भी मिक्स कर दें.
- चीला बनाने के लिए तवे को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल लगा लें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से आप बैटर को तवे पर डालकर चीला तैयार करें. चीला के साइड में तेल डालें और एक तरफ से पक जाने के बाद इसे दूसरे तरफ पलट दें. आपका मिक्स दाल चीला तैयार है. इसका सेवन आप सुबह नाश्ते में चटनी के साथ करें.
यह भी पढ़ें- Sooji Chilla Recipe: सब्जियों से भरपूर और स्वाद में लाजवाब, ट्राई करें वेज रवा चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










