ePaper

Belly Fat Exercises: बढ़ते पेट की समस्या से हैं परेशान, अभी शुरू करें ये एक्सरसाइज.

Updated at : 22 Mar 2024 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Belly Fat Exercises

Belly Fat Exercises

Belly Fat Exercises: आज के समय में हर इंसान फिट दिखना चाहता है, ऐसे में अगर आप अपने बेली फैट से परेशान हैं तो ये हैं आपके लिए कुछ आसान एक्सरसाइज.

विज्ञापन

Belly Fat Exercises: आज के दौर में हर व्यक्ति अपने लाइफस्टाइल को लेकर काफी परेशान रहता है. लोग ये चाहते हैं कि उनका फिगर बिल्कुल परफेक्ट हो जिससे वो काफी आकर्षक दिखें. ऐसे में आजकल के खानपान के वजह से खास तौर से बेली फैट यानी कि पेट के पास चर्बी की समस्या काफी आम है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज.

Belly Fat Exercises: जंपिंग जैक

जंपिंग जैक एक्सरसाइज में आप को उछलते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाना है और जोड़ना है, इस प्रोसेस को रोजाना 1 से 2 मिनट के लिए करें. ये एक्सरसाइज आप के हार्ट रेट को बढ़ाता है और कैलोरी को बर्न करता है, जिससे आप के वजन को घटाने में मदद मिलती है.

Also Read: Lemon Drinks For Faster Weight Loss: नींबू से बनी इस ड्रिंक के सेवन से करें बाहर निकली तोंद को हमेशा के लिए अंदर

Belly Fat Exercises: प्लैंक

प्लैंक एक्सरसाइज में आप को अपने दोनों हाथों के बाल नीचे की ओर मुंह कर के लेटना है और अपने पैरों को सीधा रख के बॉडी को ऊपर की तरफ उठाए रखना है. इस पोजीशन को अपने सुविधा अनुसार होल्ड करें और कोशिश करें कि आप एक मिनट तक के लक्ष्य तक पहुंच जाएं. ये एक्सरसाइज आप के बेली फैट को कम करने में काफी फायदेमंद है.

Belly Fat Exercises: रशियन ट्विस्ट

रशियन ट्विस्ट एक बेहतरीन कोर एक्सरसाइज है जिसमें आप को नीचे बैठकर पैरों को हल्का उठाकर हवा में रखकर अपने बॉडी को दोनों दिशाओं में मूव करना है और जमीन को छूना है. इसे रोज 1 से 2 मिनट के लिए करने पर जल्द ही आप का वजन घट जाएगा.

Belly Fat Exercises: माउंटेन क्लाइंबर

माउंटेन क्लाइंबर एक शानदार एक्सरसाइज है जो सालों से वेट लॉस के मामले में जाना जाता है. इसे करने के लिए सबसे पहले प्लैंक की पोजिशन में आएं और अपने कोर मसल के टाइट कर लें, इसके बाद अपने एक पैर को आगे जमीन से सटाकर रखें और फिर थोड़ी देर बाद उसे वापस नॉर्मल पोजीशन पर लाएं, यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ करें और इस एक्सरसाइज को रोजाना 10 से 15 बार रिपीट करें. इससे वेट लॉस के साथ आप के पैरों के मसल भी मजबूत होते हैं.

Belly Fat Exercises: बर्पीज

बर्पीज एक्सरसाइज में आप को सबसे पहले स्क्वाट्स के पोजीशन में आना होता है, यानी दोनों पैरों को जमीन पर रख कर एक पैर को ऊपर उठाकर पुशअप पोजिशन में आना है और उठकर खड़े होना है, फिर इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से भी दोहराना है. इससे आप का वजन तेजी से घटेगा.

Also Read: Lemon Drinks For Faster Weight Loss: नींबू से बनी इस ड्रिंक के सेवन से करें बाहर निकली तोंद को हमेशा के लिए अंदर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola