Beetroot Recipe Ideas: चुकंदर से बनाएं टेस्टी डिशेज जो बच्चों को भी आएंगे पसंद, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 Nov 2025 1:35 PM

विज्ञापन

beetroot recipe ideas ( AI Image)

Beetroot Recipe Ideas: अगर आप भी बीटरूट से अलग रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए जानते हैं कुछ टेस्टी रेसिपी आइडियाज.

विज्ञापन

Beetroot Recipe Ideas: बीटरूट यानी चुकंदर का सेवन आपने अक्सर सलाद के तौर पर किया होगा. आप चुकंदर से और भी स्वादिष्ट चीजों को बना सकते हैं. इन रेसिपी का स्वाद बच्चों को भी पसंद आएगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कुछ रेसिपी आइडियाज, जिन्हें आप चुकंदर से तैयार कर सकते हैं. 

चुकंदर का रायता 

beetroot raita
Raita ( ai image)

आप चुकंदर का रायता बना सकते हैं. इस रेसिपी को आप झटपट तैयार कर सकते हैं. आप एक बर्तन में दही को लें. चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें. इसे आप दही में मिला लें. अब आप इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. आप इसे रोटी या चावल-दाल के साथ सर्व करें. 

बीटरूट कटलेट 

beetroot cutlet
Cutlet ( ai image)

शाम के नाश्ते में आप बीटरूट कटलेट बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप उबले आलू को मैश कर लें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, हरी मिर्च, कद्दूकस किया गाजर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, मसाले और नमक को मिला दें. अब ब्रेडक्रम्ब्स को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल करके चिपटा कर लें और तेल में डालकर फ्राई कर लें. 

बीटरूट चीला 

beetroot chilla
Chilla ( ai image)

आप बीटरूट चीला बना सकते हैं. चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को लें. इसके बाद कद्दूकस किया चुकंदर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और मसाले मिला लें. पानी डालकर घोल तैयार कर लें. तवा गर्म करके तेल डालें और घोल को तवे पर डालकर चीला तैयार कर लें. चीला को आप बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं. 

बीटरूट अप्पे

beetroot appe
Appe ( ai image)

आप सुबह ब्रेकफास्ट में बीटरूट अप्पे को ट्राई कर सकते हैं. एक बर्तन में सूजी के साथ कद्दूकस किया हुआ बीटरूट, दही और नमक को मिला दें. पानी डालें और घोल को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. अप्पे पैन में तेल डालें और घोल को इसमें डालकर पका लें. बीटरूट अप्पे को चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola