ePaper

Beetroot Lip Balm At Home: गुलाबी लिप्स देख लोग पूछेंगे सवाल, होठों की खूबसूरती का क्या है राज

Updated at : 19 May 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Beetroot Lip Balm At Home: गुलाबी लिप्स देख लोग पूछेंगे सवाल, होठों की खूबसूरती का क्या है राज

Beetroot Lip Balm At Home : अगर आप भी चाहती हैं गुलाबी और खूबसूरत लिप्स तो इस ब्यूटी हैक्स को जरुर ट्राय करें.

विज्ञापन

Beetroot Lip Balm At Home: क्या आप भी चाहते हैं गुलाबी, मुलायम और खूबसूरत होंठ. अब किसी महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. चुकंदर यानी बीटरूट न सिर्फ एक सुपरफूड है बल्कि यह आपके होंठों को भी गुलाबी और नरम भी बना सकता है.जानिए इस आसान और असरदार DIY ट्रिक को जिसे हर कोई अब अपनाने वाला है. तो अब गुलाबी होठों की खूबसूरती का राज जानने के लिए बस इस लिप बाम को ट्राय करें और पाएं वो सुंदरता जो सभी को हैरान कर देगी.

सामग्री

  • 1 चुकंदर का रस (ताजे चुकंदर से निकाला गया).
  • 1 चम्मच नारियल तेल.
  • 1 चम्मच शहद.
  • 1 चम्मच पेट्रोलियम जैली या बीजवैक्स.

विधि

  • चुकंदर को उबालकर उसका रस निकाल लें.
  • एक कटोरी में नारियल तेल और पेट्रोलियम जैली को मिलाकर पिघलाएं.
  • पिघले हुए मिश्रण में चुकंदर का रस और शहद मिलाएं.
  • इस मिश्रण को एक छोटे कंटेनर में डालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • यह लिप बाम होंठों को नमी प्रदान करता है और प्राकृतिक गुलाबी रंग देता है.

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola