घर में Lockdown के दौरान भी सावधानी की जरूरत

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2020 3:05 AM

विज्ञापन

हर दिन के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है. मौजूदा स्थित डराने वाली है. दिल्‍ली से गोपालगंज आने वालों की हजारों की संख्या पार कर गया है. सरकार अपनी कोशिशों में लगी है और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अपने प्रयास कर रहा है.

विज्ञापन

हर दिन के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है. मौजूदा स्थित डराने वाली है. दिल्‍ली से गोपालगंज आने वालों की हजारों की संख्या पार कर गया है. सरकार अपनी कोशिशों में लगी है और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अपने प्रयास कर रहा है. फिर भी हर इंतजाम नाकाफी जैसे साबित हो रहे हैं. ऐसे में कुछ है तो बस वो ये कि अब आप खुद सतर्क हो जाएं. खुद अपने और अपने परिवार के रक्षक बन जाएं. खींच दें घर की दहलीज पर ऐसी लक्ष्‍मण रेखा कि कोरोना को भी कदम बढ़ाने से पहले पड़े दस बार सोचना. जी हां, एक छोटी सी कोशिश आपकी जिंदगी के लिए जरूरी लॉकडाउन को सफल भी कर सकती है और कोरोना से जंग भी जीती जा सकती है. आयुर्वेदाचार्य डॉ आशुतोष कुमार पांडेय के अनुसार कोरोना वायरस के डर से भारत में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है. इस वक्त घरों में कैद रहना ही लोगों के लिए एकमात्र विकल्प है लेकिन घर में रहकर भी यदि आप कुछ खास बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं तो यकीन मानिए आप वहां भी सुरक्षित नहीं है.

अपने घर के दरवाजे पर खींच दें ये लक्ष्‍मण रेखा

– प्रतिदिन अपनी सुबह योगासन के साथ करें. योगा घर पर ही करें. घर से अधिक सुरक्षित और कुछ नहीं है.

– प्रतिदिन सुबह दो पत्‍ते श्‍यामा और दो पत्‍ते रामा तुलसी के जरूर खाएं.

– भूल से भी ठंडा पानी न पीएं. घर के प्रत्‍येग सदस्‍य को फिलहाल सिर्फ गर्म पानी पीने की हिदायत दें.

– सुबह की दूध वाली चाय को अलविदा कह दें.प्रतिदिन सुबह नीम गिलोय, अदरक, सेंधा नमक और नींबू का काढ़ा बनाकर हर सदस्‍य को दें.

– घर में रहकर यदि आप बाहर से खाना ऑर्डर कर रहे हैं तो ये आपके लिए खतरे से खाली नहीं होगा. इस तरह के ऑर्डर की पेमेंट ऑनलाइन करें.

– किसी भी चीज को छूने के बाद साबुन या सैनिटाइजर से अच्छे से हाथों को धोएं. कोरोना वायरस के लक्षण दिखने परअपने कपड़ों या बर्तनों के संपर्क में घर के अन्य सदस्यों को न आने दें.

– यदि आप घर में भी मास्क पहनकर रह रहे हैं तो ध्यान रखें कि वो डिसइंफेक्टेड होना चाहिए.

-मास्क खराब होने की स्थिति में उसे इधर-उधर फेंकने की बजाय जला दें या फिर जमीन में गाड़ दें.

– इतना ही नहीं, किसी भी तरह के मास्क को 6-8 घंटों से ज्यादा नहीं पहनना है.

-सामान्य सर्दी-जुकाम होने पर भी आपका मास्क कोई दूसरा व्यक्ति न इस्तेमाल करें.

– आपके कमरे में ही टॉयलेट की सुविधा होनी चाहिए और ध्यान रखें कि कोई भी बाहरी व्यक्ति उस कमरे में दाखिल न हों.

– यदि घर का कोई सदस्य या बाहरी व्यक्ति आपके कमरे में आ भी रहा है तो उससे कम से कम 1 से 3 मीटर की निश्चित दूरी बनाकर रखें.

– घर में रहते हुए भी हर वक्त मास्क पहनकर रहें. किसी भी सरफेस को छूने से पहले हाथों में ग्लव्स पहनें.

-ग्लव्स उतारने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं.

– दूसरे लोगों से संपर्क करने या कोई खास संदेश देने के लिए सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करें.

– इन सभी के साथ एक बात बहुत जरूरी है कि हमेशा सकारात्‍मक सोचें. ताजा और सात्विक भोजन करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola