ePaper

Beauty Tips: एक झटके में चेहरा पूरी तरह से हो जाएगा बर्बाद, भूलकर भी इन चीजों का न करें इस्तेमाल

Updated at : 25 Feb 2025 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
skincare mistakes to avoid

pic credits: pexels

Beauty Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे तो ऐसे मं आपको कुछ चीजों का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करने से बचना चाहिए. इन चीजों के इस्तेमाल से आपका चेहरा पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: हमारे चेहरे की जो त्वचा होती है वह काफी ज्यादा सेंसिटिव होती है और इसे केयर की ज्यादा जरूरत पड़ती है. स्किनकेयर रूटीन में की गयी एक छोटी सी गलती हमारे चेहरे को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है और साथ ही इसे डल और बेजान भी बना सकती है. हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी जो त्वचा है वह हमेशा ही यंग, खूबसूरत और ग्लोइंग लगे लेकिन कई बार इस सपने को पूरा करने के लिए हम कुछ गलत चीजों का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर देते हैं. इन चीजों के इस्तेमाल से हमारी त्वचा खूबसूरत तो नहीं बनती बल्कि पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपको अपने चेहरे पर कभी भी नहीं करना चाहिए. इन चीजों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पूरी तरह से डैमेज हो जाती है.

गर्म पानी से चेहरा धोना

आपको कभी भी अपने चेहरे पर गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्म पानी के इस्तेमाल से आपकी त्वचा मॉइस्चर खो देती है. गर्म पानी के इस्तेमाल से आपकी त्वचा ड्राई और बेजान नजर आने लगती है. अगर आप अपने चेहरे को धोना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हमेशा ही गुनगुने या फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

चेहरे पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल

कुछ ऐसे लोग होते हैं जो पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं. बता दें अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको टूथपेस्ट का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपको जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती है.

बॉडी लोशन का इस्तेमाल

आपको अपने चेहरे पर कभी भी बॉडी लोशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसका इस्तेमाल आपके चेहरे पर करना बिलकुल भी सही नहीं है. कई बार चेहरे पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने और एलर्जी जैसी समस्याओं से आपको जूझना पड़ जाता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

साबुन का इस्तेमाल

साबुन को कभी भी चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप साबुन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो इसमें मौजूद केमिकल्स आपके चेहरे में मौजूद ऑइल्स को धो देते हैं. ऐसा होने की वजह से आपकी त्वचा ड्राई हो जाती है और कई बार खुजली और जलन की समस्या भी आपको हो सकती है. चेहरे को धोने के लिए आपको हमेशा ही एक जेंटल फेस वाश का इस्तेमाल करना चाहिए.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

आपको अपने चेहरे पर कभी भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से त्वचा का पीएच लेवल बिगड़ जाता है. बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से कई बार आपको जलन या फिर ड्राइनेस जैसी समस्याएं हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चांद की तरह चमकदार त्वचा का ख्वाब अब होगा पूरा, हर सुबह करें ये जरूरी काम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola