Beauty Tips: पार्लर जाए बिना चेहरे पर आएगी सोने सी निखार, हर सुबह चेहरे पर करें इन सब्जियों का इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
beauty tips

AI Generated Image

Beauty Tips: अगर आप बिना पार्लर जाए अपने चेहरे को निखरा हुआ बनाना चाहते हैं तो हर सुबह इन सब्जियों को चेहरे पर रगड़ने से आपको फायदा हो सकता है. जब आप नियमित तौर पर इन सब्जियों को चेहरे पर घिसते हैं तो आपको अंतर साफ पता चलने लगता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: अगर आप अपने चेहरे की खोयी हुई निखार को वापस पाना चाहते हैं तो इसके लिए पार्लर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नियमित तौर पर आप अपने चेहरे पर रगड़कर उसे निखरा हुआ और बेदाग़ बना सकते हैं. आज हम जितनी भी सब्जियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर मौजूद रिंकल्स, डार्क स्पॉट्स और मुंहासे गायब हो जाते हैं. तो चलिए इन सब्जयों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आलू का इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको आलू का इस्तेमाल करना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो त्वचा में मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं. चेहरे पर इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक बड़े साइज के आलू को अच्छी तरह से छीलकर और उसे अच्छे से कद्दूकस कर लेना है. अब आपको आलू के टुकड़ों को अपने चेहरे पर अच्छे से रगड़ लेना है, हफ्ते में 3 बार कुछ महीनों तक ऐसा करने से आपको साफ़ तौर पर फर्क नजर आने लगता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

मॉइस्चराइजिंग के लिए खीरे का करें इस्तेमाल

स्किन के लिए खीरे को हमेशा से ही फायदेमंद माना गया है. खीरे से चेहरे को या फिर त्वचा को रगड़ने से उसे ठंडा रखने में और साथ ही हाइड्रेटेड रखने में भी मदद मिलती है. अगर आपके चेहरे पर टैनिंग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो भी आपकी खीरे को अपने चेहरे पर जरूर रगड़ना चाहिए. स्किन को फ्रेश रखने और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए भी खीरे का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल करना भी काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक खीरे को लेकर छील लेना है और उसे टुकड़ों में काटकर चेहरे पर रगड़ना है. अब आपको 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लेना है.

ऑइली स्किन के लिए टमाटर है सबसे बेस्ट

ऑइली स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल करना चाहिए. टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो आपकी स्किन को सन डैमेज से बचाता है और साथ ही स्किन को ऑइली होने से भी बचाकर रखता है. चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको टमाटर को काटकर उसे अपने चेहरे पर लगा लें. नियमित तौर पर इसके इस्तेमाल से आपको स्किन पोर्स टाइट भी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola