ePaper

Beauty Tips: क्लियर और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए इस तरह करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल, त्वचा की रंगत देख उड़ जाएंगे सभी के होश

Updated at : 11 Apr 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
beauty tips with basil leaves

AI generated image

Beauty Tips: अगर आप अपनी त्वचा की रंगत को निखारना चाहते हैं और उसे खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आपके लिए तुलसी के पत्ते काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

Beauty Tips: तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल एक लंबे समय से आयुर्वेद में किया जाता रहा है. मुख्यतौर पर अगर देखा जाए तो इसका इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता रहा है लेकिन अगर आप चाहें तो इसका इस्तेमाल स्किनकेयर या फिर ब्यूटी केयर में भी कर सकते हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी कर सकते हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-इंफ्लामेटरी कम्पाउंड्स और इनके साथ ही कई अन्य तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल एक क्लियर और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

एक्ने और ब्लेमिश से छुटकारा दिलाने में मददगार

तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि आप इसका इस्तेमाल एक्ने और ब्लेमिशेस से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन से टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं. यहीं नहीं, इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में मौजूद पोर्स खुल जाते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको तुलसी के पत्तों को लेकर उन्हें पीस लेना होगा. इसके बाद आपको इसमें शहद गुलाबजल को मिला लेना होगा. अब इसे उस जगह पर लगाएं जहां पर आपको एक्ने की समस्या है. आधे घंटे रखने के बाद आपको ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लेना होगा.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

स्किन को बनाता है हेल्दी और ग्लोइंग

शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन तुलसी आपके खून को साफ करता है और साथ ही आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है. ऐसा होने की वजह से आपके स्किन की टेक्सचर बेहतर बनती है और साथ ही आपकी स्किन ग्लोइंग भी बनती है. इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों की चाय बना लेनी है और उसका सेवन नियमित तौर पर करना शुरू कर देना है. नियमित तौर पर ऐसा करने से आपकी त्वचा अंदर से रेडिएंट बनती है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो तुलसी पाउडर को मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल के साथ मिलाकर एक फेस मास्क भी तैयार कर सकते हैं. हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा ग्लोइंग बन सकती है.

इन्फ्लेमेशन और इर्रिटेशन से दिलाता है आराम

अगर आपको इर्रिटेशन, रेडनेस या फिर सेंसिटिविटी की समस्या रहती है तो ऐसे में भी आपको तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को आराम मिल सकता है. अगर आप सूर्य की वजह से स्किन प्रॉब्लम्स हुई है या फिर रैश, एक्जिमा या फिर सोरायसिस की समस्या है तो तुलसी के पत्तों के इस्तेमाल से आपको काफी फायदा हो सकता है. इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों का जूस निकाल लेना होगा और इसमें एलोवेरा जेल मिला देना होगा. अब आपको इसे उस जगह पर लगा लेना होगा जहां पर आपको समस्या हुई है. इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा हील हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: सोने से पहले नारियल तेल में मिला ले ये एक चमत्कारी चीज, सुबह चांद सा निखर उठेगा चेहरा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola