Beauty Tips: कम उम्र में ही चेहरे पर दिख रही झुर्रियां और फाइन लाइन्स? ये गलतियां समय से पहले ही आपकी स्किन को बना रही हैं बूढ़ा

झुर्रियां और फाइन लाइन्स के पीछे मुख्य कारण AI generated image
Beauty Tips: अगर आप अपने चेहरे को लंबे समय तक खूबसूरत, ग्लोइंग और फ्रेश बनाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको तुरंत सुधारना चाहिए. अगर आप समय रहते इन आदतों को नहीं बदलते, तो कम उम्र में ही आपके चेहरे पर झुर्रियां और बुढ़ापे के अन्य लक्षण दिखाई देने लगेंगे.
Beauty Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा सॉफ्ट, शाइनी और यंग बनी रहे. लेकिन, अक्सर समय से पहले चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां हमारे इस सपने को तोड़ देती हैं. लोग आमतौर पर सोचते हैं कि झुर्रियां सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ आती हैं, लेकिन सच्चाई इससे अलग है. कई बार हमारी कुछ गलत आदतों और जीवनशैली की वजह से भी चेहरे पर कम उम्र में झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर समय रहते सुधार नहीं लिया गया, तो आपका चेहरा समय से पहले बूढ़ा दिखने लगेगा. आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को जल्दी बढ़ाती हैं.
पर्याप्त नींद न लेने की गलती
एक हेल्दी और खूबसूरत दिखने वाली स्किन के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि हम अपने नींद को जरूर पूरा करें. जब आप अपनी नींद को पूरा होने का मौका नहीं देते हैं तो आपकी स्किन को समय नहीं मिलता खुद को रिपेयर करने का और साथ ही नए सेल्स बनाने का. जब आप कम सोते हैं तो आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स दिखने लगते हैं, चेहरा फूला हुआ लगता है और साथ ही झुर्रियां भी दिखने लगती हैं. इस तरह के प्रॉब्लम्स से बचे रहने के लिए हर रात कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लें.
पानी कम पीना
अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें हमारी जो स्किन होती है वह 60 प्रतिशत तक सिर्फ पानी से बनी हुई होती है. जब आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो आपकी स्किन ड्राई होने के साथ ही बेजान भी लगने लगती है. जब आपकी स्किन ड्राई होती है तो यह ज्यादा जल्दी और आसानी से ड्राइनेस का शिकार हो सकती है. अपनी स्किन को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखने के लिए हर दिन कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पीएं.
सूरज की हानिकारक किरणें
सूरज से निकलने वाले हानिकारक यूवी किरणें आपकी स्किन को डैमेज करने का काम कर सकती हैं. जब आप काफी देर तक सूरज में किरणों के नीचे रहते हैं तो ये सिर्फ झुर्रियों का नहीं बल्कि दाग-धब्बों और झुलसी हुई स्किन का भी कारण बन सकता है. अगर आप अपनी स्किन को इन किरणों से बचाकर रखना चाहते हैं तो बिना सनस्क्रीन लगाए कभी भी घर से बाहर न निकलें. इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि सनस्क्रीन के डब्बे में एसपीएफ 30 या फिर उससे ज्यादा की मार्किंग लिखी हो.
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग
जब आप स्मोकिंग करते हैं तो आपको स्किन समय से पहले ही बूढी लगने लगती है. सिगरेट में कुछ टॉक्सिन्स होते हैं जो आपकी स्किन में मौजूद सेल्स को डैमेज करने का काम करते हैं. वहीं, जब आप शराब पीने लगते हैं तो ये आपके शरीर और स्किन से पानी को बाहर निकाल देता है. ड्रिंकिंग और स्मोकिंग की वजह से भी आपके चेहरे पर झुर्रियां जल्दी दिखने लगती है.
हद से ज्यादा स्ट्रेस
जब आप स्ट्रेस लेना शुरू करते हैं तो इससे सिर्फ आपके मेंटल हेल्थ पर ही बुरा असर नहीं पड़ता. हद से ज्यादा स्ट्रेस आपकी स्किन को भी डैमेज कर देता है. जब आप हद से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो आपके शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन काफी तेजी से बढ़ने लगता है जिस वजह से भी आपके चेहरे पर पिंपल्स और रिंकल्स दिखने शुरू हो जाते हैं. स्ट्रेस को कंट्रोल में रखने के लिए योगा, मेडिटेशन और लाइट एक्सरसाइज की मदद लेना काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Sleep and Beauty: सिर्फ 1 हफ्ते में दिखेगा फर्क, रात की ये छोटी आदतें बनाएंगी आपकी स्किन को हेल्दी और सुपर ग्लोइंग
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




