Beauty Tips: देखते ही देखते चेहरे से गायब हो जाएंगे दाग और धब्बे, इस तरह करें हल्दी का इस्तेमाल

AI generated image
Beauty Tips: अगर आपके चेहरे पर दाग और धब्बे हो गए हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
Beauty Tips: जब हमारे चेहरे पर दाग और धब्बे निकल आते हैं तो इसका सीधा असर हमारे कॉन्फिडेंस पर पड़ता है. वहीं, जब हमारी त्वचा साफ और बेदाग होती है हम दुनिया के सामने खुद को बेहतर तरीके से पेश कर पाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.
दाग और धब्बों से छुटकारा पाने के लिए
अगर आपके चेहरे पर दाग और धब्बे काफी ज्यादा निकल आए हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको हल्दी, दही और बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए. इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको एक कटोरे में इन तीनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेना है और अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ देना है. बाद में आपको नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लेना है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
हल्दी के साथ इन चीजों का करें इस्तेमाल
अगर आप चेहरे पर मौजूद दाग और धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने चेहरे पर चंदन, हल्दी और शहद का इस्तेमाल करना चाहिए. आपको इन तीनों ही चीजों को एक कटोरे में लेकर अच्छे से मिक्स कर लेना है. आप अगर चाहें तो इसमें गुलाबजल भी मिला सकते हैं. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनटों के लिए लगाकर छोड़ दें. अंत में नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें.
टमाटर और चावल के आटे के साथ हल्दी का इस्तेमाल
दाग और धब्बों से अगर आप परेशान हो चुके हैं तो ऐसे में आपको चावल के आटे, टमाटर और हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए. इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको एक कटोरे में चावल का आटा, टमाटर का रस, हल्दी और दूध को अच्छे से मिक्स कर लेना है. जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे आपको अपने चेहरे पर लगाकार आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. आखिर में आपको नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो लेना है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










