Beauty Tips: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, घर पर मौजूद ये चीजें दिलाएंगी आपको सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन! इस समय करें चेहरे पर इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
beauty tips

AI generated image

Beauty Tips: अगर आप एक सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखते हैं तो घर पर मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल हर सुबह आपको जरूर करना चाहिए. इन चीजों के नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन कुछ ही समय में काफी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती है.

विज्ञापन

Beauty Tips: अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उसकी देखभाल करना सुबह से ही शुरू कर दें. जब आप सुबह से ही अपने चेहरे का ख्याल रखते हैं तो इसका असर पूरा दिन देखने को मिलता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर पर ही मौजूद हैं और जब आप इनका इस्तेमाल अपने चेहरे पर नियमित तौर पर करना शुरू कर देते हैं तो कुछ ही समय में आपकी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट हो जाती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेसन और हल्दी का इस्तेमाल

आपको अपने चेहरे को साफ करने के लिए बेसन और हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए. आपको इन दोनों ही चीजों को ले लेना है और आखिर में इसमें गुलाबजल डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इसे पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें और सूखने दें. जब आपका चेहरा अच्छे से सूख जाए तो इसे पानी से धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन गोरी लगने लगती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

चावल के पानी का करें इस्तेमाल

आपकी स्किन के लिए चावल का पानी किसी वरदान से कम नहीं. इसका इस्तेमाल एक टोनर की तरह किया जाता है. इस टोनर को तैयार करने के लिए आपको रातभर चावल को पानी में डुबोकर रखना है और सुबह उस पानी को छानकर अलग कर लेना है. अब आपको इस पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना है. इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लो करने लग जाती है और साथ ही जवान भी दिखने लगती है.

चेहरे पर करें खीरे के रस का इस्तेमाल

चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल उसे नेचुरल तरीके से ठंडा करता है क्योंकि यह एक कूलेंट भी है. सुबह के समय में खीरे को पीसकर उसका रस निकाल लें और इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर एक रूई की मदद से करें. 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगाए रखने के बाद इसे अच्छे से धो लें. अगर आपको डार्क सर्किल की समस्या है या फिर चेहरे पर सूजन रहती है तो इसका इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola