Beautiful Glass Bangles Design: कांच की चूड़ियों में दिख रहा फैशनेबल ट्विस्ट - देखें चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन

Beautiful Glass Bangles Design for Women
2025 के लेटेस्ट ग्लास बैंगल्स डिज़ाइन देखें, जो पारंपरिक खूबसूरती और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं. शादी, पार्टी और डेली वियर के लिए बिल्कुल ट्रेंडी.
Beautiful Glass Bangles Design: कांच की चूड़ियों का फैशन कभी पुराना नहीं होता, लेकिन 2025 में इसके डिजाइनों में मॉडर्न टच और भी बढ़ गया है. ट्रेंडी रंगों, शानदार पैटर्न और ग्लॉसी फिनिश के साथ ये ग्लास बैंगल्स महिलाओं के ट्रेडिशनल लुक में भी मॉडर्निटी जोड़ रहे हैं. शादी, फेस्टिव सीजन या डेली वियर हर मौके के लिए नए डिजाइन मार्केट में धूम मचा रहे हैं.
देखें इस साल के तीन सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय ग्लास बैंगल्स डिजाइन जो हर महिला की कलेक्शन में शामिल होने चाहिए.
Beautiful Glass Bangles Design for Women: महिलाओं के लिए लेटेस्ट चूड़ियों के डिजाइन
1. Shiny Glass Bangles Design – सुंदर चमचमाती कांच की चूड़ियों के डिजाइन
ये डिजाइन पारंपरिक कांच की चूड़ियों को मॉडर्न शार्पनेस के साथ पेश करता है. मल्टी-कलर सेट, हाई ग्लॉस फिनिश और पतले–मोटे दोनों तरह के कॉम्बिनेशन इसके आकर्षण को बढ़ाते हैं. शादी–फंक्शन और डेली वेयर में हाथों की खूबसूरती को निखारते हैं. हल्के वजन की वजह से ये पूरे दिन पहनने में बेहद आरामदायक रहती हैं.

2. New Glass Bangles Design – ब्राइट शेड्स और नएं पैटर्न वाली चूड़ियां
नए ग्लास बैंगल्स डिजाइन में कलर ब्लॉकिंग, गोल्ड लाइनिंग और मेटैलिक टच जैसी डिटेलिंग देखने को मिल रही है. इस डिजाइन में सॉलिड और ट्रांसपेरेंट ग्लास का मिश्रण इसे बेहद यूनिक लुक देता है. युवा महिलाओं में इसका क्रेज सबसे ज़्यादा है क्योंकि यह एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट्स में परफेक्ट लगता है.

3. Raindrop Glass Bangles Design – पानी की बूंदों जैसे सुंदर पैटर्न वाली चूड़ियों के डिजाइन
यह डिजाइन अपनी रेनड्रॉप टेक्सचर की वजह से बेहद खास माना जा रहा है. चमकदार ग्लास पर छोटे–छोटे बूंदों जैसे मोती इसे एक रॉयल और प्रीमियम फील देते हैं. हल्के शेड्स में ये चूड़ियां और भी ज्यादा उभरकर दिखती हैं.

लेटेस्ट ग्लास बैंगल्स डिजाइनों में पारंपरिक सुंदरता और मॉडर्न कारीगरी का शानदार मिक्स्चर देखने को मिलता है. अगर आप 2025 में अपनी ज्वेलरी कलेक्शन को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो ये तीनों डिजाइन जरूर शामिल करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




