Bathroom Mirror And Tap Cleaning Tips: बाथरूम के शीशे और नल को बनाएं चमकदार, सफाई के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स 

Published by : Priya Gupta Updated At : 14 Oct 2025 1:22 PM

विज्ञापन

Bathroom Mirror And Tap Cleaning Tips (AI image)

Bathroom Mirror And Tap Cleaning Tips: अक्सर बाथरूम के नल और शीशे जल्दी गंदे और पुराने जैसे दिखने लगते हैं, जिसकी वजह से इसकी चमक बरकरार नहीं रहती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसे साफ करने का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Bathroom Mirror And Tap Cleaning Tips: बाथरूम घर का ऐसा हिस्सा है जहां सफाई की रोज जरूरत होती हैं. ऐसे में अक्सर बाथरूम का शीशा और नल जल्दी गंदे दिखने लगते हैं. पानी के दाग, साबुन का पानी और धूल की वजह से इसकी चमक खो जाती हैं. ऐसे में आप थोड़ी सी देखभाल और सही सफाई के तरीके को अपनाकर इसे हर दिन नया और साफ-सुथरा रख सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में बिना किसी महंगे क्लीनर के बाथरूम के नल और शीशे को साफ करने का आसान तरीका. 

बाथरूम मिरर कैसे साफ करें?

बाथरूम का शीशा अगर धुंधला हो जाए, तो पूरे बाथरूम की सुंदरता फीकी पड़ जाती है. इसे चमकदार और साफ बनाए रखने के लिए आप कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले एक सूखे कपड़े से शीशे की धूल या पानी के दाग को साफ करें. फिर एक स्प्रे बोतल में विनेगर और पानी मिलाकर शीशे पर छिड़कें. अब एक पुराना पेपर लेकर हल्के हाथों से शीशे को पोंछें. इससे शीशा बिना किसी दाग के साफ दिखेगा. अगर शीशे पर ज्यादा दाग या पानी के निशान हैं, तो इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाने से अच्छा साफ होगा.

 बाथरूम टैप/नल कैसे साफ करें?

बाथरूम के नल पर समय के साथ पानी के दाग, जंग और सफेद परत जम जाती है, जिससे इसकी चमक उड़ जाती हैं. इसे साफ करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में विनेगर और बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को नल के ऊपर और आसपास अच्छी तरह लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे एक पुराने ब्रश या स्पंज की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें, फिर साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें. ऐसा करने से नल पर जमी परत हट जाएगी और वो एकदम नए जैसे दिखेंगे. 

यह भी पढ़ें- Bedsheet And Pillow Cover Cleaning Tips: बेडशीट और तकिया कवर रहेगा नया जैसा, अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग टिप्स

क्या बाथरूम की सफाई के लिए केमिकल क्लीनर जरूरी हैं?

नहीं, सिरका, नींबू और बेकिंग सोडा जैसे घरेलू नुस्खों से भी बाथरूम को आसानी से साफ किया जा सकता है. 

बाथरूम के नल और शीशे को लंबे समय तक चमकदार कैसे रखें?

रोज शीशे और नल को सूखे कपड़े से साफ करें. इससे पानी के दाग नहीं रहेंगे और इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहेगी. 

बाथरूम मिरर और नल कितने दिनों में साफ करना चाहिए?

अगर आपके पास टाइम कम है, तो आप इसे हफ्ते में 2 बार जरूर साफ करें. 

यह भी पढ़ें- How To Clean Stair: दिवाली पर घर की सीढ़ियों को नए जैसा चमकदार और साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola