ePaper

How To Clean Stair: दिवाली पर घर की सीढ़ियों को नए जैसा चमकदार और साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स 

Updated at : 12 Oct 2025 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
How To Clean Stair At Home

How To Clean Stair At Home (AI image)

How To Clean Stair: अपने घर की सीढ़ियों को नए जैसा साफ और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में दी गई टिप्स को फॉलो करें.

विज्ञापन

How To Clean Stair: दिवाली पर घर की सफाई करना क्या आपने भी शुरू कर दिया है? तो आज हम आपको घर की सीढ़ियों को साफ करने के टिप्स बताएंगे. घर की सीढ़ियों पर हम रोजाना चढ़ते-उतरते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें अच्छी तरह से साफ करना भूल जाते हैं. समय के साथ सीढ़ियों पर धूल, मिट्टी, जूते के निशान और छोटी-मोटी गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए घर की सफाई के साथ, सीढ़ियों की सफाई भी करना बहुत जरूरी है. आज इस आर्टिकल में हम आपको दिवाली पर घर की सीढ़ियों को साफ करने का आसान तरीका बताएंगे. इन आसान टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर आप अपनी सीढ़ियों को हमेशा नए जैसे चमकदार रख सकते हैं. 

सीढ़ियों की सफाई करने से पहले क्या करें?

सबसे पहले आप झाड़ू की मदद से हर स्टेप पर जमी धूल और गंदगी को अच्छे से हटा लें. कोने और किनारों में फंसी धूल को भी साफ करें. इसके बाद, सफाई के लिए जरूरी चीजों को रखें जैसे- बाल्टी, मोप, क्लीनिंग लिक्विड, स्पंज और साफ कपड़े. सफाई करने का समान पास में होगा, तो सफाई करने में आसानी होगी. 

सीढ़ियों की सफाई कैसे करें?

सबसे पहले बाल्टी में पानी भरें और इसमें हल्का डिटर्जेंट मिलाएं. फिर मोप या स्पंज की मदद से हर स्टेप को धीरे-धीरे पोंछें. ध्यान रखें कि लकड़ी की सीढ़ियों पर ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे लकड़ी खराब हो सकती है. टाइल या मार्बल की सीढ़ियों पर थोड़ा ज्यादा पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. साफ करते समय सीढ़ियों के कोनों पर भी ध्यान दें, क्योंकि इस जगह पर धूल और गंदगी ज्यादा जमती है. 

सीढ़ियों पर लगे दाग या स्टेन को कैसे हटाएं?

सीढ़ियों पर जूते के निशान, दाग या स्टेन लग जाते हैं. इसे हटाने के लिए स्पंज पर थोड़ा मार्केट में मिलने वाले क्लीनर लगाएं और धीरे-धीरे दाग पर रगड़ें. दाग हटाने के बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछ लें. इससे सीढ़ियां जल्दी सूख जाती हैं और चमक भी बनी रहती हैं. 

रेलिंग की सफाई कैसे करें?

सीढ़ियां चढ़ते-उतरते टाइम हम अक्सर रेलिंग को पकड़ते हैं. इसलिए रेलिंग पर धूल और गंदगी जल्दी जम जाती है. इसलिए रेलिंग की सफाई के लिए आप स्प्रे क्लीनर का इस्तेमाल करें और साफ कपड़े से अच्छे से पोंछें. रेलिंग लकड़ी की है, तो हल्के पानी और सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें- How To Clean Teddy At Home: प्यारा टेडी हो गया है गंदा, तो बिना किसी झंझट ऐसे करें साफ, दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

यह भी पढ़ें- Shoes Cleaning Tips: चुटकियों में जूते हो जाएंगे साफ और नहीं आएगी गंदी बदबू, आजमाएं ये बेस्ट क्लीनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola