Shoes Cleaning Tips: चुटकियों में जूते हो जाएंगे साफ और नहीं आएगी गंदी बदबू, आजमाएं ये बेस्ट क्लीनिंग टिप्स
Published by : Priya Gupta Updated At : 08 Oct 2025 11:15 AM
shoes cleaning tips (AI image)
Shoes Cleaning Tips And Tricks: गंदे जूतों को साफ करने, सुखाने या बदबू दूर करने के लिए इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को जरूर अपनाएं.
Shoes Cleaning Tips And Tricks: हर किसी व्यक्ति से पूछा जाए कि उन्हें जूता पहनना अच्छा लगता है या सैन्डल, तो ज्यादातर लोगों का जवाब जूता होता है. जूता पहनना हर किसी की पसंद बन चुकी हैं, ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि जब ये गंदे हो तब इसे कैसे साफ करें? सफेद जूते हो या रंगीन आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इसे घर पर साफ करने, सुखाने और बदबू को दूर करने के टिप्स बताएंगे.
गंदे जूते कैसे साफ करें?
साबुन या डिटर्जेंट पानी से साफ करें
इसके लिए आप जूते को कुछ देर पानी से भरे, बाल्टी में रखें. इसके बाद एक मग में साबुन या डिटर्जेंट पानी का घोल बनाएं. अब इसे ब्रश की मदद से जूते में डालकर अच्छे से रड़गे. इससे आपका जूता अच्छे से साफ होता हैं.
नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
नींबू और बेकिंग सोडा दोनों को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट को 10 मिनट तक जूते में लगाकर रखें. इसके बाद इसे हल्के ब्रश की मदद से साफ करें. इससे जूते साफ और बदबू नहीं होते है.

गीले जूतों को कैसे सुखाएं?
गीले जूतों को सुखाने के लिए आप इसे हवादार जगह पर रखें. इसके अलावा, जूतों को आप हल्के धूप में सुखाएं. तेज धूप में जूते सुखाने से जूतों का रंग फीका हो जाता हैं.

जूतों की बदबू कैसे निकालें?
गर्मी या बरसात के मौसम में अक्सर जूतों से बदबू आने लगती हैं. इसे दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे बहुत अच्छे है. इसके लिए आप नींबू के छिलके या इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स भी जूतों में रख सकते हैं. जूतों को समय-समय पर धूप में सुखाना भी जरूरी है, क्योंकि इससे बैक्टीरिया मर जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










