ePaper

Basant Panchami 2025 : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को चढ़ाएं प्रिय भोग, पाएं समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद

Updated at : 28 Jan 2025 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Basant Panchami 2025

Basant Panchami 2025

Basant Panchami 2025 : आज हम आपको बताएंगे कि आज मां सरस्वती को कौन से प्रिय भोग अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है.

विज्ञापन

Basant Panchami 2025 : वसंत पंचमी पर ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन मां सरस्वती को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से न केवल उनका आशीर्वाद मिलता है बल्कि जीवन में समृद्धि, सफलता और ज्ञान की प्राप्ति भी होती है.वसंत पंचमी के दिन विशेष रूप से कुछ ऐसी चीजें अर्पित करने की मान्यता है जो मां सरस्वती को प्रिय होती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आज मां सरस्वती को कौन से प्रिय भोग अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है.

मां सरस्वती को बेर है बहुत प्रिय

मां सरस्वती को बेर बहुत प्रिय है और इसके बिना उनका प्रसाद अधूरा माना जाता है. बेर का भोग लगाने से मां सरस्वती बहुत खुश होती हैं .इसलिए वसंत पंचमी के दिन प्रसाद में बेर को जरूर शामिल करें.इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी.

बेसन के लड्डू

मां सरस्वती की पूजा में पीला और सफेद रंग का भोग अधिक चढ़ाया जाता है. पीले रंग का बेसन का लड्डू प्रसाद के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इस भोग से विवाह में आ रही समस्या भी दूर हो सकती है.

राजभोग

बंगाल में राजभोग के बिना मां सरस्वती की पूजी नहीं की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस मिठाई के भोग से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और आपको शिक्षा और कला के क्षेत्र में बहुत लाभ मिलता है.

मालपुआ

यदि आपके बच्चे पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं या करियर में बाधा आ रही है तो आप मालपुआ का भोग मां सरस्वती को लगाएं. इससे आपके बच्चे को मां का आशीर्वाद मिलेगा और वे अपने क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाएंगे.

बूंदी

देवी सरस्वती को बूंदी बहुत पसंद है. सरस्वती पूजा में बूंदी का भोग पारंपरिक रूप से लगाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह प्रसाद चढ़ाने से आपके बुद्धि में विकास होता है और आप अपने क्षेत्र में अच्छा कर पाते हैं.

Also Read : Vasant Panchami Festive Look : वसंत पंचमी पर पाएं स्टाइलिश और ट्रेंडी फेस्टिव लुक, जानें कैसे

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola