Bangle Design Ideas: शादी के बाद अपने लुक को बनाएं खास, सूट या साड़ी के साथ ट्राई करें ये बैंगल्स डिजाइन आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
bangle design ideas image

bangle design ideas ( AI Image)

Bangles Design Ideas: शादी के बाद आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आप सूट या साड़ी के साथ इन बैंगल्स डिजाइन आइडियाज को ट्राई कर सकती हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ बैंगल्स डिजाइन आइडियाज.

विज्ञापन

Bangle Design Ideas: साड़ी या सलवार सूट के साथ हाथों में सुंदर चूड़ियां किसी भी महिला के लुक में चार चांद लगा देती हैं. शादी के बाद हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खास दिखे. शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को घर में होने वाले फंक्शन में शामिल होना हो या कहीं बाहर जाना हो, हर मौके के लिए लुक का खास ध्यान रखना पड़ता है. ऐसे मौके पर अधिकतर महिलाएं साड़ी या सूट पहनना पसंद करती हैं. साड़ी या सूट का साथ आप चूड़ियां भी जरूर पहनें. अगर आपकी भी नई शादी हुई है या होने वाली है तो आप इन बैंगल्स डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. आइए देखते हैं कुछ बैंगल्स डिजाइन आइडियाज. 

लाल रंग की चूड़ियां

red bangle
Red bangle ( ai image)

नई नवेली दुल्हन के लिए लाल रंग की चूड़ियां एक अच्छा ऑप्शन है. आप साड़ी या सूट के साथ इन चूड़ियों को पहन सकती हैं. आप वर्क वाली चूड़ियों को ट्राई करें. अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप लाल चूड़ियों को खूबसूरत गोल्डन कंगन के साथ पहनें. 

हरे और पीले रंग की चूड़ियों को करें ट्राई 

green and yellow bangles
Green and yellow bangles ( ai image)

आप हरे और पीले रंग की चूड़ियों के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं. ये दोनों रंग हाथों में बहुत ही  खूबसूरत लगते हैं. आप त्योहार या खास मौके पर इन चूड़ियों को जरूर पहनें. आप प्लेन या वर्क वाली चूड़ियों को पहन सकती हैं. 

पीले और लाल रंग की चूड़ियां 

yellow and red bangles
Yellow and red bangles ( ai image)

साड़ी या सूट के साथ आप पीले और लाल रंग की चूड़ियां साथ में पहन सकती हैं. इन चूड़ियों से आपका पूरा लुक भी आकर्षक नजर आएगा. आप लाल-पीली चूड़ियों के सेट के साथ गोल्डन चूड़ियां या लटकन वाली चूड़ियों को भी बीच में रख सकती हैं. 

वेलवेट चूड़ियां को करें ट्राई 

velvet bangle
Velvet bangle ( ai image)

वेलवेट चूड़ियां आपकी हाथों की शोभा को बढ़ा देती हैं. आप सिंपल सूट पहन रहीं या हेवी साड़ी ये बैंगल्स डिजाइन आपके लुक को स्टाइलिश बना देते हैं. आप इसके साथ स्टोन वर्क वाली चूड़ियों या मोती वर्क वाली चूड़ियों को पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Saree Design For Wedding Party: वेडिंग पार्टी में दिखें सबसे खूबसूरत, ट्राई करें ये साड़ी डिजाइन आइडियाज

यह भी पढ़ें- Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola