Bakrid Special Recipe: बकरीद की शाम को बनाएं खास, नाश्ते में सर्व करें ये डिश

Updated:
विज्ञापन
Bakrid Special Recipe

Bakrid Special Recipe ( AI image)

Bakrid Special: मेहमान जब घर पर आते हैं तो कई तरह के पकवान सर्व किए जाते हैं. बकरीद की शाम को और भी खास बनाने के लिए आप कुछ स्पेशल डिश बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए नमकीन और मीठे में पकवान लेकर आए हैं जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

विज्ञापन

Bakrid Special Recipe: त्योहार के टाइम पर घर में मेहमानों जा आना जाना लगा रहता है और इसी से घर में रौनक बनी रहती है. मेहमान जब घर पर आते हैं तो कई तरह के पकवान सर्व किए जाते हैं. बकरीद की शाम को और भी खास बनाने के लिए आप कुछ स्पेशल पकवान बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए शाम के टाइम आप मेहमानों को क्या सर्व कर सकते हैं. 

शामी कबाब रेसिपी

शाम के नाश्ते में स्नैक्स में आप शामी कबाब बना सकते हैं. 

सामग्री

  • मीट मटन या चिकन- 500 ग्राम 
  • चना दाल- एक कप 
  • प्याज – एक 
  • अदरक- एक बड़ा टुकड़ा 
  • लहसुन- 3-4 कलियां
  • गरम मसाला- एक बड़ा चम्मच 
  • बड़ी इलायची- एक 
  • हरी इलायची- 2 से 3 
  • दालचीनी- एक टुकड़ा 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच 
  • हल्दी- एक छोटा चम्मच  
Kebab recipe ( ai image)

विधि

शामी कबाब बनाने के लिए आप चना डाल को कुछ घंटो के लिए भिगो दें. अब एक बर्तन में दाल, लहसुन, अदरक का टुकड़ा हल्दी, दालचीनी, इलायची, नमक और गरम मसाला को डालें. अब इसमें मीट डालकर पानी डालें और ढककर उबालें. इस पकाएं और पकने के बाद अगर हड्डी है तो निकाल दें और मिक्सी में पीस लें. इस दरदरा पीसें. अब इसमें आप प्याज, धनिया पत्ती को डालें और एक अंडा फेंटकर कर डालें. एक डो तैयार करें और टिक्की का शेप तैयार कर इसे फ्राई करें. शामी कबाब को पुदीने के चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Bakrid Special Recipe Ideas: बकरीद के लिए लाजवाब रेसिपी आइडियाज, घर पर तैयार करें ये पकवान

ड्राई फ्रूट शेक रेसिपी

किसी भी त्योहार का मजा मीठे के बिना अधूरा है. इस गर्मी से ठंडक पाने के लिए मीठे में आप इस शेक को सर्व कर सकते हैं.

सामग्री

  • दूध- 3 कप 
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच 
  • काजू- 2 बड़े चम्मच 
  • खजूर- 5-6 
  • इलायची पाउडर- एक छोटा चम्मच 
  • केसर के धागे
  • चीनी- स्वादनुसार 
Dry fruit shake

विधि

ड्राई फ्रूट शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले खजूर को कुछ देर के लिए भिगो दें. अब सभी ड्राई फ्रूट को पीस लें और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. अब पेस्ट को दूध में मिलाएं और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं. अब ग्लास में आप ड्रिंक को डालें और इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट को डाल दें. इस को फ्रिज में डालें और गेस्ट को सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Eid-ul-Adha 2025 Wishes: अल्लाह से दुआ है कि आपकी जिंदगी…बकरीद के खास मौके पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola