स्नैक्स में चाहिए हेल्दी ट्विस्ट? 40 मिनट में ट्राई करें बाजरे का मोमो, गारंटी है बाजार में खाना छोड़ देंगे
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Sep 2025 4:40 PM
प्लेट में रखा बाजरा का मोमो और चटनी, Pic Credit- Chatgpt
Bajra Momos Recipe: शाम को स्नैक्स में हेल्दी ट्विस्ट चाहिए? तो बाजरे का मोमो ट्राई करें. सिर्फ 40 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है. बाजरे में फाइबर, आयरन और मिनरल्स होते हैं जो पाचन और वजन नियंत्रण में मदद करते हैं.
Bajra Momos Recipe: शाम के वक्त जब भी लोगों को कुछ नया खाने का मन करता है तो ऐसे में वह हेल्दी ऑप्शन की तलाश में रहते हैं. अगर आप भी लंबे वक्त से शाम का पसंदीदा स्नैक्स मोमो को हेल्दी ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो बाजरे का मोमो एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. बाजरे में फाइबर, आयरन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. खास बात ये है कि इसे आप 40 से 45 मिनट में आराम से बना सकते हैं.
बाजरे का मोमो बनाने के लिए जरूरी सामग्री
2 कप बाजरे का आटा
1 कप गेहूं का आटा (गुंथने में मदद के लिए)
1 कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी
1 कप कद्दूकस की हुई गाजर
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
स्वादानुसार नमक
काली मिर्च पाउडर
थोड़ा सा तेल
बाजरे की मोमो बनाने का तरीका
- सबसे पहले बाजरे और गेहूं के आटे को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- इसके बाद इसमें गाजर और पत्ता गोभी डालें. फिर नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं और सब्जियों को हल्का पकाएं.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और गोल बेल लें. उसके बीच में तैयार की हुई सब्जियों की स्टफिंग भरें और मोमो का आकार दें.
- इसके बाद इन्हें स्टीमर में 10-12 मिनट तक पकाएं. लीजिए गरमा-गरम तैयार हो गया बाजरे की मोमो. अब इसे चटनी और सूप के साथ सर्व करें. बाजरे की मोमो वजन कम करने वालों के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन है. यह पचने में आसान और पौष्टिकता से भरपूर होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










