Raw Banana Tikki Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं स्पेशल स्नैक्स, मिनटों में तैयार करें कच्चे केले की टिक्की
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 Sep 2025 2:21 PM
raw banana tikki (AI Image)
Raw Banana Tikki Recipe: व्रत में आप भी कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप कच्चे केले की टिक्की को बना सकते हैं. आसानी से बनने वाली इस डिश को आप नवरात्रि में जरूर बनाएं.
Raw Banana Tikki Recipe: नवरात्रि का त्योहार अब जल्द ही आने वाला है. व्रत के दिनों में अक्सर लोग कुछ ऐसी चीज को खाना चाहते हैं जो आसानी से तैयार हो जाए, हेल्दी और टेस्टी हो. व्रत में लोग फलाहार का सेवन करते हैं. नवरात्रि में लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं. ऐसे में कच्चे केले से बनी टिक्की एक शानदार ऑप्शन है. कच्चे केले से बनी ये टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है. इसमें आप आलू और सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल करके इसे और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. ये डिश व्रत में एनर्जी देने के साथ-साथ खाने में भी बेहद लाजवाब लगती है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
कच्चे केले की टिक्की के लिए सामग्री
- कच्चे केले- 2
- उबले आलू- 1
- सिंघाड़े का आटा या अरारोट- 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- घी या तेल
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च का पाउडर- आधा
- चम्मच मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें- Makhana Namkeen Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं कुरकुरा और टेस्टी मखाना नमकीन
कच्चे केले की टिक्की बनाने की विधि
- कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप सबसे पहले आप कच्चे केले और आलू को उबाल लें. उबले आलू और केले को अच्छे से मैश कर लें.
- अब आप इसमें सिंघाड़े का आटा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, काली मिर्च का पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- आप मूंगफली को भून लें और इसे हल्का सा कूट लें. इसे मिश्रण में मिक्स कर दें. अब मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की का शेप बना लें.
- अब आप तवे या पैन पर घी या तेल गरम करें और टिक्कियों को हल्का सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें.
- इस तरह से तैयार तैयार है कुरकुरी और स्वादिष्ट कच्चे केले की टिक्की. इसे आप दही या हरी चटनी के साथ ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










