खाने में आ जाएगा मजा, जब ऐसे तैयार करेंगे बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी

Updated:
विज्ञापन
खाने में आ जाएगा मजा, जब ऐसे तैयार करेंगे बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी

Baingan Shimla Mirch Sabji: लंच या डिनर में तैयार करें स्वाद से भरपूर बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी. इसे बनाना आसान है और ये सब्जी जल्दी तैयार हो जाती है.

विज्ञापन

Baingan Shimla Mirch Sabji: अगर आप रोटी या पराठे के साथ आलू की सब्जी से हटकर कुछ और सब्जी बनाने का सोच रहे हैं तो बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. इस सब्जी में शिमला मिर्च की खुशबू और मसालों का स्वाद खाने के मजा को दोगुना कर देता है. आइए जानते हैं इस सब्जी को तैयार करने का तरीका. 

बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बैंगन- 2
  • शिमला मिर्च- 1
  • प्याज- 2
  • टमाटर- 2 (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च- 1 ( बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती – 2 चम्मच

बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए बैंगन को धोकर क्यूब्स में काट लें. शिमला मिर्च और 1 प्याज को भी क्यूब्स में काट लें. कड़ाही में तेल डालें और बैंगन को डालकर फ्राई कर लें. प्याज और शिमला मिर्च को भी फ्राई करके निकाल लें. 
  • अब आप दूसरी कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें. इसके बाद आप जीरा को डाल दें. जीरा जब चटकने लगे तब आप बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद आप टमाटर और हरी मिर्च को डालकर पका लें. टमाटर को आप नरम होने तक पका लें.
  • अब आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाए.
  • इसके बाद आप बैंगन, प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. थोड़ा पानी डाल दें और ढककर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें.
  • गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें. ऊपर से हरा धनिया डाल दें.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola