Baby Names: एक ही जगह पर आपको अपने बेटे के लिए मिलेंगे कई जबरदस्त नामों के ऑप्शन, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Updated:
विज्ञापन
baby boy names

pic credits: pexels

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट को पूरा देखने के बाद आपको कहीं और नहीं जाना पड़ेगा. इस लिस्ट में आपको अपने बेटे के लिए एक से एक जबरदस्त और खूबसूरत नामों के ऑप्शन मिल जाएंगे.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर एक बेटे का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है और वे उसके लिए नामों की तलाश करते-करते तक चुके हैं. आज हम आपके बेटे के लिए लिए बेहद ही मनमोहक नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ जानते हैं.

आपके बेटे के लिए ये है कुछ खूबसूरत नाम

  • अनय: इस नाम का अर्थ होता है करुणामय.
  • अश्मित: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा व्यक्ति जो मजबूत, साहसी और असीम हो.
  • अमोल: इस नाम का अर्थ होता है अमूल्य, मूल्यवान.
  • अखिल: इस नाम का अर्थ होता है दुनिया.
  • अहान: इस नाम का अर्थ होता है जागरूकता, जागृति या चेतना.
  • भाव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है किसी भव्य एवं शानदार चीज़ का एक हिस्सा.
  • भाविक: इस नाम का अर्थ होता है भावुक, भावनात्मक.
  • चिरायु: इस नाम का अर्थ होता है अमर, दीर्घायु.
  • देवाशीष: इस नाम का अर्थ होता है वह जिसे देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो.
  • देवांक: इस नाम का अर्थ होता है भगवान द्वारा लिखित.
  • ईशान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव या कामना करने वाले.
  • ग्रंथ: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र पुस्तक, धर्मग्रंथ.
  • हर्षित: इस नाम का अर्थ होता है यह खुशी को संदर्भित करता है.
  • इरिष: इस नाम का अर्थ होता है इसका अर्थ है पृथ्वी का स्वामी.
  • जयुष: इस नाम का अर्थ होता है एक विजयी, लंबा जीवन.
  • कनिष्क: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का परिवहन.
  • कैवल्य: इस नाम का अर्थ होता है परमानंद, मोक्ष और पूर्ण एकांत.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola