Baby Names: नाम जो प्यार से भरा हो और दिल में उतर जाए, यहां देखें बेबी नेम्स की लिस्ट
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 24 Jul 2025 4:58 PM
baby names ( AI generated image)
Baby Names: अगर आप भी बच्चे के लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस लेख में देखें बेबी बॉय और बेबी गर्ल के लिए सुंदर नाम जिनके अर्थ भी साथ में हैं.
Baby Names: जब घर में एक नन्हा बच्चा आता है तो माता पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. बच्चे का आना पूरे परिवार में एक नई ऊर्जा और उत्साह को भर देता है. बच्चे के जन्म के बाद सभी पैरेंट्स अच्छी परवरिश करना चाहते हैं. जन्म के बाद बच्चे का नामकरण होता है. नाम किसी भी बच्चे को एक पहचान देता है. इसलिए नाम को बहुत सोच समझकर रखना चाहिए. माना जाता है कि नाम का असर किसी भी इंसान की पर्सनैलिटी पर भी होता है. इस वजह से बच्चे का ऐसा नाम रखें जिसकी झलक व्यक्तित्व में दिखाई दे. अगर आपके घर में भी नन्हा मेहमान आया है या आने वाला है तो आप इस आर्टिकल से एक प्यारा और सुंदर सा नाम बच्चे के लिए सिलेक्ट कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शानदार नाम जो आपके राजकुमार और राजकुमारी के लिए परफेक्ट है.
बेटी के लिए नाम की लिस्ट ( Baby Names for Girls)
- प्रेमा- इस नाम का अर्थ होता है प्यार या स्नेह.
- निमिषा- इस नाम का अर्थ होता है पलभर या क्षणिक.
- अभिलाषा- इस नाम का अर्थ होता है इच्छा या चाह.
- अनुप्रिया- इस नाम का अर्थ होता है अत्यंत प्यारी.
- वृष्टि- इस नाम का अर्थ होता है वर्षा, बारिश.
बेबी नेम्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
Baby Names: खूबसूरत मतलब वाले नाम आपके बच्चे के लिए, यहां से चुने शानदार बेबी नेम
बेटे के लिए नाम की लिस्ट (Baby Names for Boys)
- प्रज्ञान- इस नाम का अर्थ होता है बुद्धि, ज्ञान, समझदारी.
- युग- इस नाम का अर्थ होता है काल या समय.
- तन्मय- इस नाम का अर्थ होता है ध्यान में लीन होना, किसी चीज में डूबा होना.
- कुशाग्र- इस नाम का अर्थ होता है तेज बुद्धि वाला.
- अरिंदम- इस नाम का अर्थ होता है दुश्मनों का नाश करने वाला.
यह भी पढ़ें: Baby Names: प्रकृति के आंचल से चुनें खूबसूरत बेबी नेम्स, नाम जिनके मतलब भी खास
यह भी पढ़ें: Baby Names: बच्चे को दें सुंदर और शुभ नाम, यहां से सेलेक्ट करें बेहतरीन बेबी नेम्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










