Baby Names: नन्हे मेहमान के लिए सबसे यूनिक और सुंदर नामों की लिस्ट
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Jul 2025 1:37 PM
baby names (Ai image)
Baby Names: हर कोई अपने बच्चे का नाम बहुत सुंदर और सबसे अलग रखना चाहता है. ऐसे में आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में बहुत ही यूनिक लड़के और लड़कियों के लिए नाम लेकर आए है.
Baby Names: हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम चुनना एक बहुत ही खास पल होता है. ये सिर्फ एक नाम नहीं होता, बल्कि उस प्यार और सपनों का हिस्सा होता है, जो वे अपने बच्चे के लिए देखते हैं. हर माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चों का नाम ऐसा होना चाहिए जो मीठा लगे, बोलने में आसान हो और जिसका मतलब भी अर्थपूर्ण हो. ऐसे में अगर आप भी अपने नन्हे से लाडले या लाडली के लिए एक प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको बच्चे के लिए सुंदर, नए और अर्थपूर्ण नाम के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने बच्चों के लिए रख सकते हैं.
लड़कियों के लिए यूनिक नाम (Unique Names For Baby Girls)
- आरा – इस नाम का अर्थ सुंदरता और सजावट से जुड़ा होता है.
- अद्विका – जो बहुत अनोखी हो.
- कियारा – इस नाम का अर्थ रोशनी और चमक से जुड़ा होता है.
- तृषा – इस नाम का मतलब इच्छा या प्यास होता है.
- श्रेया – जो बहुत भाग्यशाली हो.
- मीरा – प्रेम में डूबी हुई भक्त.
- सिया – माता सीता से जुड़ा प्यारा नाम.
- इनाया – इस नाम का मतलब करुणा या दया होता है.
- लावण्या – जो बहुत सुंदर और आकर्षक हो.
- अन्वी – देवी लक्ष्मी जुड़ा हुआ नाम.
बेबी नेम से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें- Baby Names: नेचर-टच के साथ बच्चों के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नाम
यह भी पढ़ें- Hindu Baby Names: नन्हें राजकुमार और राजकुमारी के लिए धर्म से प्रेरित नामों की लिस्ट
लड़कों के लिए यूनिक नाम (Unique Names For Baby Boy)
- आरव – जो बहुत बुद्धिमान और शांत हो.
- अयांश – इस नाम का मतलब ईश्वर का उपहार होता है.
- दक्ष – जो कुशल और योग्य हो.
- ऋत्विक – इस नाम का मतलब बुद्धिमान और ज्ञानी होता है.
- वियान – जो ऊर्जा से भरपूर हो.
- कारण – इस नाम का अर्थ दानवीर योद्धा होता है.
- विराज – इस नाम का मतलब राजा और प्रभु होता है.
- अर्णव – समुन्द्र से जुड़ा हुआ नाम.
- वेदांत – इस नाम का मतलब वेदों का सागर होता है.
- रेयांश – सूर्य की पहली किरण या भगवान का अंश.
यह भी पढ़ें- नाम में हो प्यार और पहचान– जुड़वां बच्चों के लिए सबसे सुंदर नामों की लिस्ट
यह भी पढ़ें- Baby Names: बेबी गर्ल और बॉय के लिए 20 लव-इंस्पायर्ड नामों की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










