Baby Names: आपके बेटे के ये नाम दुनिया जीतने में करेंगे उसकी मदद, देखें लिस्ट और अर्थ

pic crdits: pexels
Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही आकर्षक नाम चुन सकते हैं. चलिए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.
Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके बेटे लिए बेहद ही खूबसूरत और पावरफुल नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम उसे जीवन में खूब तरक्की करने में मदद करने वाले हैं. तो चलिए इन नामों की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और जानते हैं इनके अर्थ.
आपके बेटे के लिए कुछ पावरफुल नाम
- आदवन: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.
- आरित: इस नाम का अर्थ होता है जो सही दिशा खोजता है.
- अद्विक: इस नाम का अर्थ होता है यूनिक.
- आद्यंत: इस नाम का अर्थ होता है कुछ ऐसा जिसका कोई बराबरी नहीं है.
- ऐनेश: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की महिमा.
- ब्रवीष: इस नाम का अर्थ होता है साहसी.
- गिरवण: इस नाम का अर्थ होता है भगवान की भाषा.
- कृतिन: इस नाम का अर्थ होता है चालाक.
- लवण: इस नाम का अर्थ होता है हैंडसम.
- मेधांश: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धि के साथ पैदा होने वाला.
- नवीश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
- ओनिर: इस नाम का अर्थ होता है चम चम.
- पवित: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र.
- राहिल: इस नाम का अर्थ होता है राह दिखाने वाला.
- रैवत: इस नाम का अर्थ होता है धनवान.
ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




