Baby Names: बच्चे की मुस्कान जितने खूबसूरत और अनमोल नाम

Updated:
विज्ञापन
Baby Names

Baby Names ( AI generated image)

Baby Names: बच्चे के जन्म के बाद घर परिवार में उमंग और उत्साह का माहौल छा जाता है. हर कोई नवजात बच्चे की झलक पाना चाहता है. बच्चे के साथ जिम्मेदारी आती है नाम रखने की. आप भी अपने चांद से प्यारे बच्चे के लिए नाम खोज रहे हैं तो इस आर्टिकल में कुछ स्पेशल नाम की लिस्ट को देख सकते हैं.

विज्ञापन

Baby Names: सभी पैरेंट्स की दिली ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर खूब नाम कमाए और परिवार का नाम समाज में ऊंचा करे. जब भी कोई व्यक्ति माता या पिता बनता है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. बच्चे के जन्म से पहले ही उसके भविष्य और परवरिश को लेकर पैरेंट्स कई सपने बुनने लगते हैं. बच्चे के जन्म के बाद घर परिवार में उमंग और उत्साह का माहौल छा जाता है. हर कोई नवजात बच्चे की झलक पाना चाहता है और उसके साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. एक ओर जहां बच्चे का जन्म खुशी लेकर आता है वहीं ये जिम्मेदारी को भी बढ़ा देता है. सबसे पहली जिम्मेदारी आती है बच्चे का नाम रखने की. नाम रखने के समय बहुत ध्यान देना चाहिए क्योंकि नाम का असर बच्चे के भविष्य और उसके व्यक्तित्व पर पड़ता है. अगर आप भी अपने चांद से प्यारे बच्चे के लिए मीनिंगफुल नाम खोज रहे हैं तो आप इस आर्टिकल में कुछ स्पेशल नाम की ल���स्ट को देख सकते हैं. इन नामों के साथ अर्थ भी दिए गए हैं.

बेटे के लिए नाम की लिस्ट 

  • व्योम– इस नाम का अर्थ होता है आकाश, अंतरिक्ष. 
  • भानुप्रकाश– इस नाम का अर्थ होता है सूरज की रोशनी. 
  • सम्राट – इस नाम का अर्थ होता है राजा. 
  • नीरज– इस नाम का अर्थ होता है जल में उत्पन्न, कमल का फूल. 

बेबी नेम्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Baby Names: खूबसूरत और शानदार बेबी नेम्स, जो हैं सदाबहार

बेटी के लिए नाम की लिस्ट 

  • आरोही– इस नाम का अर्थ होता है ऊपर उठना, ऊंचाई की ओर जाना. 
  • स्वर्णिमा – इस नाम का अर्थ होता है सुनहरी आभा या सूरज के जैसी चमक. 
  • प्राची– इस नाम का अर्थ होता है पूर्व दिशा. 
  • शाश्वती–  इस नाम का अर्थ होता है अनंत या जो हमेशा रहता है. 
  • मीनाक्षी – इस नाम का अर्थ होता है सुंदर आंख, मछली की तरह आंख.

यह भी पढ़ेंBaby Names: प्यारे और नन्हे मेहमान के लिए रखें ‘I’ लेटर से शुरू होने वाला एक सुंदर और परफेक्ट नाम

यह भी पढ़ें: Baby Names: बेबी के लिए ढूंढ रहे हैं हटकर नाम, देखें ‘ह’ अक्षर से नामों की लिस्ट

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola