Baby Names: आपके लाडले और लाडली के लिए सबसे खास नाम की लिस्ट
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Jul 2025 5:30 PM
Baby Names ( AI Image)
Baby Names: बच्चे का जन्म एक अनमोल और खुशियों से भरा पल होता है. बच्चे के जन्म के बाद बच्चे का नामकरण होता है. अगर आप भी अपने नन्हे राजकुमार या राजकुमारी के लिए नाम ढूंढ रहे हैं जो उनको एक खास पहचान दे तो आप इस लिस्ट से एक नाम चुन सकते हैं.
Baby Names: जब एक नन्हा मेहमान इस दुनिया में आता है तो माता-पिता का भी एक नया जीवन भी शुरू होता है. इस नए जीवन की शुरुआत में सबसे खास और महत्वपूर्ण पल होता है बच्चे के लिए एक अर्थपूर्ण नाम को चुनना. नाम से किसी भी व्यक्ति की पहचान होती है इसलिए सभी पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सुंदर हो और उसका एक गहरा अर्थ भी हो. एक सुंदर नाम बच्चे के व्यक्तित्व को निखारने में भी मदद करता है क्योंकि माना जाता है कि नाम किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को प्रभावित करता है. इसलिए बच्चों का नाम बहुत ही सोच समझ कर रखना चाहिए. इस आर्टिकल में बेटे और बेटी दोनों के लिए नाम की लिस्ट है जिनके अर्थ भी साथ में है. अगर आप भी अपने नन्हे राजकुमार या राजकुमारी के लिए नाम ढूंढ रहे हैं जो उनको एक खास पहचान दे तो आप इस लिस्ट से एक नाम चुन सकते हैं.
बेटी के लिए नाम की लिस्ट (Baby Names For Girls)
- अनुषा- इस नाम का अर्थ होता है सुबह, भोर या प्रभात.
- अस्मिता- इस नाम का अर्थ होता है पहचान, स्वाभिमान या गर्व.
- रिद्धि- इस नाम का अर्थ होता है समृद्धि या सफलता.
- अपूर्वा- इस नाम का अर्थ होता है अनोखी, नई, अद्वितीय.
- मान्या- इस नाम का अर्थ होता है सम्मानित, प्रतिष्ठित.
बेबी नेम्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Baby Names: नाम जो प्यार से भरा हो और दिल में उतर जाए, यहां देखें बेबी नेम्स की लिस्ट
यह भी पढ़ें: Baby Names: नाम जो बनाएंगे आपके बच्चे को सबसे खास, जानिए बेहतरीन बेबी नेम्स
बेटे के लिए नाम की लिस्ट (Baby Names For Boys)
- नमन- इस नाम का अर्थ होता है नमस्कार, आदर-सम्मान देना.
- देवाशीष- इस नाम का अर्थ होता है भगवान का आशीर्वाद.
- मृदुल- इस नाम का अर्थ होता है कोमल, मधुर और सौम्य.
- शशि- इस नाम का अर्थ होता है चांद.
- सूर्यांश-इस नाम का अर्थ होता है सूर्य का अंश.
यह भी पढ़ें: Baby Names: बच्चे को दें सुंदर और शुभ नाम, यहां से सेलेक्ट करें बेहतरीन बेबी नेम्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










