Baby Names: अपनी लाडली बिटिया को दें देवी सा दिव्य नाम, आज ही करें नामकरण

Updated at : 17 Apr 2025 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Maa Gauri Baby Names:

Maa Gauri Baby Names:

Baby Names: जानिए 25 पवित्र और दिव्य हिन्दू देवी नाम जो आपकी लाडली को देंगे आशीर्वाद और शुभता.

विज्ञापन

Baby Names: बेटी का जन्म सिर्फ एक खुशी नहीं होती है बल्कि ऐसा माना जाता है कि घर में देवी के आगमन होता है. हर मां-बाप चाहते हैं कि उनकी लाडली का नाम न सिर्फ प्यारा हो बल्कि उसमें एक दिव्यता, आशीर्वाद और संस्कार भी छुपा हो.अगर आप भी अपनी नन्हीं परी का नाम देवी के नाम पर रखने का सोच रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं.आज हम आपको लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती, दुर्गा के कई नामों के बारे में बताएंगे जो आपकी लाडली के लिये परफेक्ट होगा.

देवियों के नाम पर रखें लाडली का नाम

  • लक्ष्मी – धन और समृद्धि की देवी
  • सरस्वती – विद्या और ज्ञान की देवी
  • पार्वती – शक्ति और करुणा की देवी
  • दुर्गा – राक्षसों का संहार करने वाली शक्तिशाली देवी
  • काली – समय और परिवर्तन की देवी
  • गौरी – शुभ्र, कोमल और सुंदर रूप
  • अन्नपूर्णा – अन्न और पोषण देने वाली देवी
  • मीनाक्षी – सुंदर नेत्रों वाली देवी
  • भावनी – जीवन देने वाली, शक्ति स्वरूपा
  • चंडिका – उग्र और तेजस्विनी रूप
  • त्रिपुरा – तीनों लोकों की अधिपति देवी
  • वसुधा – धरती माता
  • राजेश्वरी – राजाओं की अधिपति देवी
  • अम्बिका – माता का रूप, माँ दुर्गा
  • शार्वणी – शक्ति का रूप
  • तारा – मार्गदर्शक, तारक शक्ति
  • सुंदरी – अत्यंत सुंदर और मनमोहक
  • कामाक्षी – प्रेम और करुणा की देवी
  • ललिता – कोमल, मनोहर
  • उमा – देवी पार्वती का नाम
  • राजश्री – राजसी तेज वाली
  • शांभवी – भगवान शिव की शक्ति
  • विंध्यवासिनी – विंध्य पर्वत में वास करने वाली देवी
  • महेश्वरी – भगवान महेश (शिव) की शक्ति
  • देविका – छोटी देवी, दिव्य बालिका

Also Read : Cute Baby Name: लाडली बिटिया के लिए J अक्षर से रखें ये यूनिक और प्यारे नाम

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola