ePaper

Baby Names: बच्चों के लिए 10 यूनिक और ट्रेंडिंग नाम, यहां देखें लिस्ट

Updated at : 26 Jun 2025 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
Baby Names

Baby Names

Baby Names: अगर आप भी अपने बच्चे के लिए ऐसा ही कोई खास नाम ढूंढ रहे हैं जो सबसे अलग हो तो यहां हमने बच्चों के लिए 10 ऐसे यूनिक और ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट तैयार की है जो आपको जरूर पसंद आएंगे.

विज्ञापन

Baby Names: अपने नन्हे-मुन्नों के लिए एक प्यारा और अर्थपूर्ण नाम चुनना हर माता-पिता का सपना होता है. आजकल पैरेंटस ऐसे नामों की तलाश में रहते हैं जो न सिर्फ यूनिक हों बल्कि मॉडर्न और ट्रेंडिंग भी हों. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए ऐसा ही कोई खास नाम ढूंढ रहे हैं जो सबसे अलग हो तो यहां हमने बच्चों के लिए 10 ऐसे यूनिक और ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट तैयार की है जो आपको जरूर पसंद आएंगे. ये नाम सिर्फ सुनने में अच्छे नहीं है बल्कि इनके अर्थ भी बेहद खास हैं.

Baby Names: लड़कियों के यूनिक और ट्रेंडिंग नाम

  • अनाया : यह नाम बेहद प्यारा और मॉडर्न है. इसका अर्थ है “बिना किसी से तुलना”, “अद्वितीय” या “ईश्वर की कृपा”.
  • कियारा : यह एक खूबसूरत और पॉपुलर नाम है जिसका अर्थ है “रोशनी”, “स्पष्ट” या “शानदार”. यह नाम वेस्टर्न और इंडियन दोनों कल्चर में पसंद किया जाता है.
  • आइरा : छोटा, मीठा और यूनिक. आइरा का अर्थ है “सम्मानित”, “ज्ञानवान” या “पवन”. यह आजकल काफी ट्रेंड में है.
  • जियाना : यह एक आधुनिक नाम है जिसका अर्थ है “ईश्वर दयालु है” या “जीवन”. यह नाम सुनने में भी बहुत एलिगेंट लगता है.
  • रियाना : इस नाम का अर्थ है “महान रानी” या “मधुर संगीत”. यह नाम स्टाइलिश और आकर्षक है.

Baby Names: लड़कों के लिए यूनिक और ट्रेंडिंग नाम

  • अद्विक : यह एक बहुत ही यूनिक और शक्तिशाली नाम है जिसका अर्थ है “अद्वितीय” या “अद्वितीय व्यक्ति”. यह नाम आजकल काफी पसंद किया जा रहा है.
  • कबीर : यह नाम संत कबीर दास से प्रेरित है और इसका अर्थ है “महान” या “शक्तिशाली”. यह एक क्लासिक नाम है जो आज भी ट्रेंड में है.
  • विहान : यह नाम संस्कृत मूल का है और इसका अर्थ है “सुबह”, “भोर” या “नई शुरुआत”. यह नाम सकारात्मकता और ताजगी दर्शाता है.
  • रेयान : यह नाम भी बहुत लोकप्रिय है और इसका अर्थ है “सूर्य का प्रकाश” या “भगवान विष्णु का अंश”. यह नाम ऊर्जा और दिव्यता का प्रतीक है.
  • जैद : यह एक मॉडर्न और छोटा नाम है जिसका अर्थ है “विकास” या “समृद्धि”. यह नाम आजकल के माता-पिता की पसंद में से एक है.

Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम

Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola