ePaper

Baby Girl Names Inspired By Goddess Durga: आपकी लाडली के लिए मां दुर्गा से जुड़े यूनिक और ट्रेडिंग नाम

Updated at : 05 Jul 2025 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Sanskrit Baby Names

Pic credits: unsplash

Baby Girl Names Inspired By Goddess Durga: अपनी लाडली की मां दुर्गा से जुड़े अनोखे नाम रखें जो कभी किसी ने नहीं सुना होगा.

विज्ञापन

Baby Girl Names Inspired By Goddess Durga: जब घर में एक नन्हीं परी आती है तो माता-पिता के लिए सबसे प्यारा काम होता है उसके लिए एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम चुनना. अगर आप अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो शक्ति, पवित्रता और शुभता का प्रतीक हो तो मां दुर्गा के नाम आपके लिए परफेक्ट होंगे. मां दुर्गा जो शक्ति और मातृत्व की देवी हैं उनके हर नाम में एक गहरा अर्थ और दिव्य ऊर्जा समाहित है.चलिये जानते हैं मां दुर्गा से जुड़े कुछ ऐसे प्यारे नाम जो आपकी बेटी के व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देंगे.

मां दुर्गा से जुड़े यूनिक और ट्रेडिंग नाम

  • आद्या : सबसे पहली आदि शक्ति. यह नाम दर्शाता है कि वे ही समस्त सृष्टि का मूल हैं.
  • आर्या : महान, पूजनीय. यह नाम मां दुर्गा के दिव्य और सम्मानित स्वरूप को बताता है.
  • भवानी : ब्रह्मांड को बनाने वाली जीवन देने वाली. यह नाम उनकी सृजन शक्ति को दर्शाता है.
  • ब्रह्माणी : ब्रह्मा की शक्ति, ब्रह्मांड की देवी.
  • चामुंडा : चंड और मुंड राक्षसों का वध करने वाली.यह नाम उनकी योद्धा शक्ति को दिखाता है.
  • दुर्गा : दुर्गम को पार करने वाली, दुखों का नाश करने वाली. यह उनका सबसे प्रसिद्ध नाम है जो उनकी बाधाओं को दूर करने की शक्ति को बताता है.
  • गायत्री : वेदों की माता, ज्ञान और प्रकाश की देवी.
  • कल्याणी : शुभ, मंगलमय, कल्याण करने वाली. यह नाम उनके परोपकारी स्वभाव को दर्शाता है.
  • कात्यायनी : ऋषि कात्यायन की पुत्री. यह नाम उनके मानव रूप और ऋषि परंपरा से जुड़ाव को बताता है.
  • नित्या : शाश्वत, अमर. यह नाम उनकी अनंत और अविनाशी प्रकृति को दर्शाता है.
  • शर्वाणी : भगवान शिव की पत्नी, कल्याण करने वाली.

Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम

Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola